Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने Drishyam 3 को दिखाया ठेंगा, 58वें दिन 1 लाख लोगों ने देखी फिल्‍म, The Vvaan थर्राई – hanuman ansh collection day 58 the vvaan force of the forest box office day 9 prem keetanu day 2 the paradise day 10 worldwide


अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ एक तरफ बॉक्‍स ऑफिस पर बंपर कमाई कमाई कर रही है, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने र‍िलीज के 58वें द‍िन फ‍िर चौंका द‍िया है। फ‍िल्‍म के शोज तीन गुना कम हो गए हैं, लेक‍िन कमाई जस की तस बनी हुई है। ‘द वन’ को शन‍िवार को झटका लगा है। जबकि ‘प्रेम कीटाणु’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई है।

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने Drishyam 3 को दिखाया ठेंगा, 58वें दिन 1 लाख लोगों ने देखी फिल्‍म, The Vvaan थर्राई
नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस पर वाकई में एक ‘चमत्‍कार’ है। अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ जहां एक ओर बंपर कमाई कर रही है, वहीं डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस भक्ति-ड्रामा फिल्‍म का बाल भी बांका नहीं हुआ है। जी हां, शनिवार को रिलीज के 58वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ देखने के लिए सिनेमाघरों में 1 लाख से अध‍िक दर्शक पहुंचे। फिल्‍म की कमाई की रफ्तार बदस्‍तूर जारी है। अब तक यह फिल्‍म जहां दुनियाभर में ₹419 करोड़ से अध‍िक का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है, वहीं बजट की तुलना में देश में 15986.50% का मुनाफा कमा लिया है। दूसरी ओर, ‘दृश्‍यम 3’ ने सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना की ‘द वन’ को झटका दिया है। शनिवार के बावजूद इस फिल्‍म की कमाई बढ़ने की बजाय घट गई है। नई रिलीज ‘प्रेम कीटाणु’ बुरी तरह फ्लॉप हुई है।

शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर ‘हनुमान अंश’ को अब सिर्फ ‘स्लीपर हिट’ कहना सही नहीं होगा। ‘दृश्‍यम 3’ की रिलीज के कारण फिल्‍म के शोज की संख्‍या तीन गुना कम हो गई है, लेकिन कमाई करीब-करीब जस की तस है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कमाई में महज 6.7% की ग‍िरावट दर्ज है। यह वाकई में ‘जादुई’ है। दूसरी ओर, अजय देवगन की फिल्‍म ने दो दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया है। पहले दिन देश में ₹62.00 करोड़ कमाने के बाद इसने दूसरे दिन ₹53.50 करोड़ का नेट बिजनस किया है। दो दिनों में ‘दृश्‍यम 3’ ने देश में ₹115.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹177.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि इसका बजट ₹110 करोड़ है।

‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

हालांकि, असल तारीफ ‘हनुमान अंश‘ की बनती है। ‘दृश्‍यम 3’ की रिलीज से पहले यह भक्‍त‍ि ड्रामा 4000 से अध‍िक शोज में दिखाई जा रही थी, जबकि अब इसके 1,339 शोज ही बचे हैं। लेकिन बाजवूद इसके कमाई जस की तस बनी है। Sacnilk के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 58वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने ₹2.10 करोड़ नेट की कमाई की। एक दिन पहले शुक्रवार को ‘दृश्‍यम 3’ की बंपर ओपनिंग के बीच इसने ₹2.25 करोड़ कमाए थे। इससे भारत में अब ‘हनुमान अंश’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹379.96 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹321.73 करोड़ हो गया है। यह ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में करीब 161 गुना है।

शन‍िवार को 1 लाख से अध‍िक दर्शकों ने देखी ‘हनुमान अंश, वर्ल्‍डवाइड ₹419 करोड़

शनिवार को ‘हनुमान अंश’ के शोज में औसतन 39.0% ऑक्‍यूपेंसी दर्ज की गई है। जबकि फुटफॉल 106,378 (दर्शकों की संख्‍या) रहा है। बीते 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज के बाद से अब तक इस फिल्‍म ने ओवरसीज ₹39.50 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। इससे देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹419.46 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ की कमाई

  • पहला हफ्ता- ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता- ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता- ₹61.00 करोड़
  • पांचवां हफ्ता- ₹90.25 करोड़
  • छठा हफ्ता- ₹80.25 करोड़
  • सातवां हफ्ता- ₹44.80 करोड़
  • आठवां हफ्ता- ₹29.20 करोड़
  • 57वां दिन, शुक्रवार- ₹2.25 करोड़
  • 58वां दिन, शनिवार- ₹2.10 करोड़

‘बॉर्डर 2’ का र‍िकॉर्ड तोड़ने से महज 20 करोड़ दूर है ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ अब सनी देओल, वरुण धवन की पीरियड वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ने की तैयारी में है। जी हां, फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म है। ‘हनुमान अंश’ इससे महज ₹20 करोड़ दूर है। अनुराग सिंह के डायरेक्‍शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने देश में ₹341.70 करोड़ के नेट कलेक्शन किया था। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस साल की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म है, जिसने देश में ₹1108.90 करोड़ की नेट कमाई की है।

‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्‍ट’ में तमन्‍ना भाट‍िया

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, रिलीज के 9वें दिन सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाट‍िया की ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को नुकसान उठाना पड़ा है। यह ‘दृश्‍यम 3’ के क्रेज के आगे घुटनों पर है। शनिवार को 2076 शोज से ‘द वन’ ने ₹2.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो एक दिन पहले ₹3.25 करोड़ था। करीब ₹80 करोड़ के प्रोडक्‍शन में बनी ‘The Vvaan’ ने अब तक भारत में कुल ₹69.96 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹58.85 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। विदेशों में फ‍िल्म ने 9 दिनों में ₹6.50 करोड़ कमाए हैं, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹76.46 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पहला हफ्ता- ₹53.60 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार- ₹3.25 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार- ₹2.00 करोड़
‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़‍िया और न‍िख‍िल व‍िजय

‘प्रेम कीटाणु’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

वीर पहाड़‍िया, आफिया सैय्यद, अपारशक्ति खुराना स्‍टारर ‘प्रेम कीटाणु’ दर्शकों को रिझा नहीं पाई है। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्‍शन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी फ्लॉप हो चुकी है। शनिवार को दूसरे दिन फिल्‍म में महज ₹65 लाख कमाए हैं। जबकि एक दिन पहले ओपनिंग डे पर ₹50 लाख की कमाई हुई थी। फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1.38 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹1.15 करोड़ तक पहुंचा है। वैसे फिल्‍म का बजट महज ₹25 करोड़ है। लेकिन जिस तरह सामने ‘दृश्‍यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ अब कोई चमत्‍कार ही इसकी नैया पार लगा सकती है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹50 लाख
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹65 लाख
‘द पैराडाइज’ में नानी

‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नानी की तेलुगू फिल्‍म ‘द पैराडाइज’ को 10वें दिन थोड़ा फायदा मिला है। लेकिन यह फिल्‍म नेगेटिव रिव्‍यूज और भारी-भरकम बजट के बोझ तले दबी हुई है। शनिवार को ‘द पैराडाइज’ ने तेलुगू, तमिल और हिंदी मिलाकर 1,573 शोज से ₹4.56 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹136.44 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹115.56 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹167.39 करोड़ है। फिल्‍म का बजट ₹200 करोड़ है।

  • पहला हफ्ता- ₹108.20 करोड़
  • 9वां दिन, शुक्रवार- ₹2.80 करोड़
  • 10वां दिन, शनिवार- ₹4.56 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

‘दृश्यम 3’ दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म

‘300 करोड़ का आधा भी नहीं मिलेगा…’, ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ की सक्सेस पर बोले फहाद फासिल

Drishyam 3 Day 3 BO: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस धमाका! 3 दिन में बनाए 3 रिकॉर्ड, 11 बजे तक इतनी हुई कमाई, Bollywood Hindi News