Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की दृश्यम 3 ने आज तीसरे दिन सुबह 11 बजे तक करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म ने तीन दिन में तीन रिकॉर्ड बी बना लिए हैं।
अजय देवगन की दृश्यम 3 को आज यानी 4 अक्टूबर को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आज सुबह 11 बजे तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 125.03 करोड़ हो गया है।
फिल्म की सुबह 11 बजे तक की कमाई
sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़ और आज तीसरे दिन सुबह 11 बजे तक 9.53 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 125.03 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें: हीरो तो कई होते हैं, लेकिन…, ‘दृश्यम 3’ एक्टर अजय देवगन ने की पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
दृश्यम 3 ने तीन दिन में तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की सबसे बेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। दृश्यम 3 से पहले सिंघम रिटर्न्स उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म थी। सिंघम रिटर्न्स ने पहले दिन 31.68 करोड़ की कमाई की थी।
बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म
दृश्यम 3 बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर धुरंधर द रिवेंज है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 102.55 करोड़ की कमाई की थी। लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे नंबर पर दृश्यम 3 है। पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ की सफलता पर आया डायरेक्टर का पहला रिएक्शन, बताया किस बात ने उन्हें सबसे ज्यादा किया हैरान
साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। धुरंधर द रिवेंज इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर दृश्यम 3 आ गई है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनी देओल की बॉर्डर 2 है।
दृश्यम 3 के बारे में
दृश्यम 3 की बात करें तो इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट की है। फिल्म में अजय देवगन, तबु, श्रीया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और इशिता दत्ता जैसे कलाकार नजर आए हैं। दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है।
साल 2015 में आया था पहला पार्ट
फिल्म का पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म की कहानी की शुरुआत विजय सलगांवकर के परिवार से होती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक चौथी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस को चकमा देता है। फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था।
साल 2022 में आया था दूसरा पार्ट
फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी विजय पुलिस को पहले तो अपने आप को गिरफ्तार करने देता है। फिर पुलिस को उनके ही खेल में हरा देता है।
फिल्म का तीसरा पार्ट इस साल रिलीज हुआ है। इस पार्ट में विजय का सामना एसपी राजवीर सिंह तोमर से हुआ है। अब विजय इस बार अपना आखिरी दांव चलेंगे। क्या विजय इस बार भी पुलिस को चकमा दे पाएंगे? फिल्म देखने पर मिलेगा इस सवाल का जवाब। दृश्यम 3 तीनों फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। ये फिल्म अगर इसी तेजी से कमाई करती रहती है तो फिल्म इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।