Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ पर ऐसी कृपा कि 2 नई फिल्में धाराशायी, रफ्तार अब भी कायम, Mirzapur बनी तीसरी हिट फिल्म – hanuman ansh remains strong on day 48 at box office beat daayra vibe mirzapur become third hit of the year

Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर ऐसी कृपा कि 2 नई फिल्में धाराशायी, रफ्तार अब भी कायम, Mirzapur बनी तीसरी हिट फिल्म – hanuman ansh remains strong on day 48 at box office beat daayra vibe mirzapur become third hit of the year

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्स ऑफिस पर कुछ नई फिल्मों रिलीज हुई हैं, लेकिन उनमें से किसी में भी वो बात नहीं कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाए। ‘हनुमान अंश’ अब भी सबसे अधिक कमाई से अपनी झोली भर रही है। 48वें दिन भी इसने ‘वाइब’ से लेकर ‘दायरा’ जैसी फिल्मों का मात दिया है।

Hanuman ansh beats daayra vibe on box office
हनुमान अंश ने दायरा वाइब को पछाड़ा
विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अब यह सिनेमाघरों में अपने 48वें दिन में पहुंच गई है। शोभिनव सत्या की लीड रोल वाली इस आध्यात्मिक बायोपिक ने शुरुआती हफ़्तों के बाद भी बॉक्स-ऑफिस पर अपनी रफ़्तार बनाए रखी है। भारत में इसकी नेट कमाई 280 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है, और विदेशों से हुई अच्छी कमाई ने इसके वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को 367 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है। फिल्म का यह सफर काफी अनोखा रहा है, खासकर इसकी धीमी शुरुआत को देखते हुए। पहले दो हफ्तों में सीमित कमाई करने के बाद, ‘हनुमान अंश’ की कमाई में तीसरे हफ्ते से जबरदस्त उछाल आया और चौथे, पांचवें और छठे हफ़्ते में भी इसमें काफी बढ़ोतरी जारी रही। अब ये नई रिलीज फिल्मों को भी धूल चटा रही है।

भारत में नेट कलेक्शन के मामले में ₹280 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, ‘हनुमान अंश’ का अगला लक्ष्य ₹285 करोड़ तक पहुंचना है। अगर सिनेमाघरों में इसकी लंबी पारी के दौरान लगातार अच्छी कमाई होती रही, तो फिल्म ₹290 करोड़ का लक्ष्य बना सकती है और फिर ₹300 करोड़ (भारत नेट) के बड़े माइलस्टोन की ओर बढ़ सकती है। हर हफ़्ते होने वाली इसकी अनोखी ग्रोथ का मतलब है कि इसका फाइनल कलेक्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म कितने समय तक सिनेमाघरों में लगी रहती है और दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।

‘हनुमान अंश’ ने नई फिल्मों को भी पछाड़ा

Sacnilk के अनुसार, 48वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 7,358 शो में 4.00 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही, फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 336.45 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 284.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन

मिर्जापुर: द मूवी‘ ने अपने तीसरे बुधवार को 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग 11.6 प्रतिशत कम है। फिल्म ने तीसरे हफ़्ते के शुरुआती 5 दिनों में 15.75 करोड़ रुपये कमाए। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ की कुल कमाई अब ₹221.65 करोड़ रुपये (नेट) हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹322.59 करोड़ है। यह फिल्म अब अपने सफर के आखिरी पड़ाव पर है। बिना किसी बड़े स्टार वाली फिल्म के लिए यह एक अच्छा कलेक्शन है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस साल की तीसरी हिट

‘मिर्जापुर’ एक सुपर हिट फिल्म है और इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट है। इससे आगे सिर्फ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘हनुमान अंश’ हैं। यह न सिर्फ फिल्म बनाने वालों के लिए, बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए भी बहुत अच्छी बात है, क्योंकि इससे साबित हुआ है कि सफल डिजिटल IP को थिएटर में भी लाया जा सकता है। ऐसे समय में जब बॉक्स ऑफिस पर IP का दबदबा बढ़ रहा है, 90 के दशक के सुपरस्टार धीरे-धीरे हट रहे हैं और लंबे समय से कोई नया बड़ा स्टार नहीं आया है, यह एक अच्छी बात है।

‘वाइब’ की कमाई गिरी

कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) को बॉक्स ऑफ़िस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग वीकेंड में 7.45 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, लेकिन धीरे-धीरे ये कमाई घटती गई और छठे दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ की कमाई की है। इसका कुल कलेक्शन अब तक ₹10.45 करोड़ ही हो पाया है और दुनियाभर में कमाई ₹14.43 करोड़ पहुंची है।

‘दायरा’ का कलेक्शन

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमार की फिल्म ‘दायरा’ में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार को इसने सारी फिल्मों से कम केवल 45 लाख की कमाई की है, जबकि ये इसका छठा दिन था। 6 दिन में फिल्म केवल ₹5.95 करोड़ कमा पाई है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन ₹7.13 करोड़ है। विदेशों में फिल्म ने कुल ₹2.10 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹9.23 करोड़ हो गई है।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें