Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर मंगलवार को बरसी कृपा, मुनाफा 7056% पार, Mirzapur को इत्‍तु सा झटका, Toxic तो पिस गई – hanuman ansh collection day 33 vs mirzapur movie collection day 5 worldwide toxic box office collection worldwide till now


बॉक्‍स ऑफिस पर मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ खूब कृपा बरसी है। भक्‍त‍ि ड्रामा फ‍िल्‍म की कमाई में उछाल आया है, जबक‍ि ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ भी जमकर डटी हुई है। पांचवें द‍िन इसकी कमाई में 1% से भी कम की ग‍िरावट आई है। वहीं, इन दोनों के बीच यश की ‘टॉक्‍स‍िक’ बुरी तरह प‍िसकर रह गई है।

Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर मंगलवार को बरसी कृपा, 10% उछली कमाई, Mirzapur को इत्‍तु सा झटका, Toxic की नैया डूबी
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ पर बजरंग बली की कृपा बरसी है। रिलीज के 33वें दिन इस फिल्‍म की कमाई में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु की ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रत्ती भर, 1% से भी कम नुकसान हुआ है। इन दोनों ही फिल्‍मों का सिनेमाघरों में भरदम जलवा दिख रहा है। एक महीने बाद भी जहां मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ के शोज में थ‍िएटर की 50% सीटें भरी हुई नजर आईं, वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल भी रहा। इस फिल्‍म के शोज में औसतन 44.7% सीटों पर दर्शक मौजूद थे। जबकि इन दोनों के बीच यश की ‘टॉक्‍स‍िक’ बुरी तरह पिस गई है और लाखों में कमाई कर रही है।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी भक्‍त‍ि ड्रामा ‘हनुमान अंश’ की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। किसी ने नहीं सोचा था कि जो फिल्‍म पहले दिन ₹10 लाख की कमाई करेगी, वो 33 दिन बाद 7,056.5% का मुनाफा कमा लेगी। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म का बंपर हिट होना, किसी जादू जैसा लगता है। दूसरी ओर, वेब सीरीज के बाद ‘मिर्जापुर’ का भौकाल सिनेमाघरों में भी खूब दिख रहा है। कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्‍ना भैया की तिकड़ी वीकडेज में भी जमी हुई है। हालांकि, दो दिन बाद इसे अक्षय और सैफ की ‘हैवान’ का सामना करना पड़ेगा।

नीम करोली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 33वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देश में 7,778 शोज से ₹11.00 करोड़ की नेट कमाई की। एक दिन पहले सोमवार को इसने ₹10.00 करोड़ कमाए थे। नीम करोली बाबा पर बनी इस बायोपिक में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं। भारत में यह फिल्‍म अब तक ₹169.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹143.13 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। सबसे अच्‍छी बात यह है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ऐसे में बहुत आश्‍चर्य नहीं होगा यदि यह फिल्‍म आगे ₹175 करोड़ और ₹200 करोड़ का आंकड़ा भी छू ले।

  • पहला हफ्ता – ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता – ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता – ₹61.00 करोड़
  • 29वां दिन, शुक्रवार – ₹10.00 करोड़
  • 30वां दिन, शनिवार – ₹16.50 करोड़
  • 31वां दिन, रविवार – ₹22.75 करोड़
  • 32वां दिन, सोमवार – ₹10.00 करोड़
  • 33वां दिन, मंगलवार – ₹11.00 करोड़
‘म‍िर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्शन

गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी‘ ने भी पांचवें दिन खुद को बेहतरीन ढंग से संभाला है। वीकडेज में भी फिल्‍म की कमाई और भौकाल, दोनों कायम है। मंगलवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने देश में 10,686 शोज से ₹15.85 करोड़ की नेट कमाई की। जबकि एक दिन पहले सोमवार को ₹16.00 करोड़ की कमाई हुई थी। यह फिल्‍म भारत में कुल ₹149.97 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹125.60 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। यानी ₹250 करोड़ के बजट के लिहाज से यह देश में अपनी आधी लागत वसूल चुकी है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹25.75 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹32.00 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार – ₹36.00 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार – ₹16.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार – ₹15.85 करोड़

‘मिर्जापुर मूवी’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन ₹176 Cr पार

विदेशों में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ अच्‍छा कारोबार कर रही है। पांचवें दिन ओवरसीज मार्केट से ₹3.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे कुल विदेशी ग्रॉस कमाई अब ₹27.00 करोड़ तक पहुंची है। देश और दुनिया को जोड़ दें तो इसका टोटल वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹176.97 करोड़ हो गया है।

‘टॉक्‍स‍िक’ में यश

‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: हिट या फ्लॉप

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच यश की ‘टॉक्‍स‍िक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्‍स‘ का हाल बुरा है। गीतू मोहनदास के डायरेक्‍शन में ₹500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म फ्लॉप साबित हो चुकी है। 14वें दिन Toxic ने सभी 5 भाषाओं में 1,290 शोज से महज ₹69 लाख की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कमाई ₹295.02 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹247.19 करोड़ तक पहुंची है।

  • पहला हफ्ता – ₹239.30 करोड़
  • 10वां दिन, शुक्रवार – ₹1.75 करोड़
  • 11वां दिन, शनिवार – ₹2.28 करोड़
  • 12वां दिन, रविवार – ₹2.42 करोड़
  • 13वां दिन, सोमवार – ₹75 लाख
  • 14वां दिन, मंगलवार – ₹69 लाख

‘टॉक्सिक’ मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘टॉक्‍स‍िक’ को नेगेटिव रिव्‍यूज और सोशल मीडिया ट्रोलिंग ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। KGF 2 की सुपर सक्‍सेस के बाद यश से फैंस को बहुत उम्‍मीदें थीं, लेकिन इसने निराश किया। देश के साथ ही विदेशों में भी फ‍िल्म का बहुत असर नहीं दिखा है। ओवरसीज अब तक कुल ₹43.30 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹338.32 करोड़ तक पहुंचा है।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

Haiwaan Day 5 BOC: ‘अनाड़ी’ निकली अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, पहले ही हफ्ते में निकला दम, सिंगल डिजिट में हो रही कमाई

Hanuman Ansh Day 40 Collection: मंगलमय रहा ‘हनुमान अंश’ का मंगलवार, 40वें दिन भी मिला नीम करौली बाबा का आशीर्वाद

34वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी पर भारी पड़ी Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन से कर दिया हैरान