Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर 38वें दिन बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, 10,700% का मुनाफा, विदेशों में भी बम्पर कमाई – hanuman ansh box office collection continued its strong run on day 38 yash starrer toxic 3rd sunday


नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने एक बार फिर से इस संडे यानी 38वें दिन बम्पर कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 10,700% के मुनाफे के साथ विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। वहीं यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों से लगभग गायब हो चुकी है।

हनुमान अंश ने 38वें दिन कितनी कमाई,
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन यानी छठे रविवार को सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने 38वें दिन वो कमाई की है जो भारतीय फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में भी नहीं कर पाईं। अगर यहां उन फिल्मों की भी बात करें जिसने धीमी रिलीज के बाद तेज रफ्तार पकड़ी, उसकी तुलना में भी ‘हनुमान अंश’ का जवाब नहीं। ऐसी ही फिल्मों में से एक रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने मुश्किल से 1 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ से लेकर पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर’ तक को बुरी तरह पछाड़ डाला है। यहां ये भी याद दिला दें कि 11 अगस्त को ही ‘हनुमान अंश’ भारत से बाहर भी रिलीज हुई है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मां की मृत्यु के बाद शोक में डूबे युवा लक्ष्मीनारायण (नीम करोली बाबा ) की कहानी है, जो ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनाई गई थी और यह 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सामान्य शुरुआत की और पहले दो हफ्तों में इसकी कमाई काफी धीमी रही। हालांकि, दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण बाद में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। इनफैक्ट, बताया जाता है कि 8वें दिन ये फिल्म फ्लॉप करार दे दी गई थी लेकिन फिर वो हुआ जैसा कभी न हुआ था।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी

इस फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए। नीम करोली बाबा का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हुआ। कम उम्र में उनका विवाह हुआ था और बाद में वह संन्यासी बन गए थे।

‘हनुमान अंश’ विदेशों में भी बम्पर कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश‘ ने 38वें दिन बम्पर कमाई की है। 2 करोड़ के खर्च में बनी इस फिल्म ने 38 दिनों में ₹214.63Cr की कमाई की है। वहीं विदेशों में इस फिल्म ने अब तक ₹5.00 Cr की कमाई की है। विदेशों में ये फिल्म महज 4 दिनों में करीब ₹14.50 Cr की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब ₹268.05 Cr की का बम्पर कलेक्शन किया है।

यश की ‘टॉक्सिक’ लगभग गयब

वहीं अगर 500 करोड़ से अधिक लागत से बनाई फिल्म ‘टॉक्सिक‘ की बात करें तो तीसरे संडे को फिल्म ने महज 26 लाख रुपये की कमाई की और इसी के साथ यश की इस फिल्म की कुल कमाई भारत में ₹249.04 Cr नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹340.75 Cr नेट कलेक्शन तक पहुंची है।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

Mirzapur Box Office Collection Day 10:बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ की दबंगई, 10वें दिन डबल डिजिट में छापे करारे नोट, 184 करोड़ के पार हुई कमाई

दूसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने काट दिया बवाल, जानें- 200 करोड़ छूने से है कितनी दूर?

बॉक्स ऑफिस:’हनुमान अंश’ ने हिलाया ‘मिर्जापुर’ का सिंहासन; ‘हैवान’ की हालत खराब; कितना रहा रविवार का कलेक्शन? – Box Office Report: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection And Latest Earning On Sunday