‘हैवान’ -‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Poster)
हैदराबाद: ‘हैवान’ में सैफ अली खान और अक्षय कुमार का साथ आना फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है. 18 साल बाद दोनों एक्टर एक साथ आ रहे हैं, और इस बार वे ऐसी फिल्म में काम कर रहे हैं जो उनकी पिछली कॉमेडी फिल्मों से बिल्कुल अलग जॉनर की है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही यह क्राइम-एक्शन थ्रिलर फिल्म, 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे. फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि फिल्म को पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जा द मूवी का सामना करना पड़ा है, जिसका असर उसके कलेक्शन पर भी पड़ा है.
‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
‘हैवान’ की ओपनिंग डे पर दर्शकों की संख्या चौंकाने वाली हद तक कम रही और सुबह के शो में यह संख्या 5.92% दर्ज की गई. ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘हैवान’ पहले दिन ‘भूत बंगला’ की सुबह की ऑक्यूपेंसी (10.77%) को भी पीछे नहीं छोड़ पाई. इतना ही नहीं, ‘हैवान’ आज (11 सितंबर, 2026) ‘हनुमान अंश’ की ऑक्यूपेंसी को भी पीछे नहीं छोड़ पाई, क्योंकि इस डिवोशनल बायोपिक की ऑक्यूपेंसी 13.54% दर्ज की गई थी.
ध्यान दें कि ‘हैवान’ के मॉर्निंग शो में दर्शकों की संख्या बहुत कम रही, जिसकी वजह से यह फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई थी. शाम की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, हैवान ने 11 सितंबर रात 8 बजे 6,038 शो के लिए 2.19 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये रहा. अब तक के आंकड़े को देख ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म ‘भूत बंगला’ के ओपनिंग डे कलेक्शन (12.25 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाएगी.
अक्षय कुमार-सैफ की नई फिल्म ‘हैवान’ को दर्शकों से ब्लॉकबस्टर का टैग मिला. उम्मीद थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. लेकिन, अब तक के जो आंकड़े सामने आए है, उससे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाएगी. हालांकि फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है.
बता दें, अक्षय और सैफ के अलावा, ‘हैवान’ में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म दिवंगत एक्टर असरानी की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म है, जिससे फिल्म से जुड़ी भावनाएं और गहरी हो गई हैं.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
बॉक्स ऑफिस पर हैवान को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. वहीं, दूसरे शुक्रवार को रात 8 बजे तक 5,623 शो के लिए 5.69 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 154.14 करोड़ रुपये और ग्रॉस 183.65 करोड़ रुपये हो गया है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में
गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की लिखी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में मुख्य किरदारों की कहानियों के शुरुआती दौर को दिखाया गया है. पंकज त्रिपाठी कालीन त्रिपाठी के रोल में और अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में वापसी की है. दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के रोल में लौटे हैं, और उनके साथ रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर और जितेंद्र कुमार भी हैं. फिल्म की कास्ट में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सोनल चौहान, मोहित मलिक और सुशांत सिंह भी शामिल हैं.