बॉक्स ऑफिस पर Haiwaan का शॉकिंग कलेक्शन, हनुमान अंश-मिर्जापुर के सामने साइको थ्रिलर ने कमाए इतने करोड़


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान (Haiwaan) की चर्चा पिछले साल से हो रही है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार को फिर से साथ देखने के लिए दर्शक बेताब थे। अब चूंकि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन आखिर कितना कमाया।

हैवान, प्रियदर्शन की ही निर्देशित फिल्म ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है। 2016 में मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर ओप्पम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब 10 साल बाद निर्देशक इसी फिल्म का हिंदी रीमेक हैवान लेकर आए जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।

हैवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हैवान से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद भी कयास लग रहे थे कि यह फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) और मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) का तो पत्ता साफ कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

 

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, हैवान पहले ही दिन हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी से पिछड़ गई। इस फिल्म ने अभी तक सिर्फ 2.19 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये है। यह कमाई 6038 शोज के जरिए की गई है। सही आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है।

हनुमान अंश-मिर्जापुर ने किया पस्त

वहीं, हनुमान अंश ने शुरुआती आंकड़ों में 36वें दिन भी 7.62 करोड़ कमा लिए और मिर्जापुर द मूवी 5.69 करोड़ रुपये के आसपास है। अब देखना होगा कि हैवान का बिजनेस वीकेंड्स में कैसा रहता है। 

क्या है हैवान की कहानी?

फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन आर्टिस्ट की है जो एक बच्ची को साइको किलर से बचाने की कोशिश करता है। साइको किलर का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है जबकि नेत्रहीन कैरेक्टर में सैफ अली खान है। इस फिल्म में बोमन ईरानी, दिवंगत अभिनेता असरानी, श्रिया पिलगांवकर, सयामी खेर, राजपाल यादव और शरीब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। 





Source link

Related posts

Box Office: ‘हैवान’ की कमाई खा गई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? जानें किसने कितना किया कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस:छठे हफ्ते भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, इस फिल्म को छोड़ा पीछे – Hanuman Ansh Box Office 2 Crore Film Crosses 200 Crore Becomes Lowest Budget Indian Movie To Achieve Milestone

36वें दिन भी Hanuman Ansh की चांदी, नीम करोली बाबा की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई अक्षय की Haiwaan