Home Box OfficeBox Office: 56 दिनों बाद भी करोड़ो छाप रही ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘द वन’, लाखों में सिमटी ‘मिर्जापुर’, Bollywood Hindi News

Box Office: 56 दिनों बाद भी करोड़ो छाप रही ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘द वन’, लाखों में सिमटी ‘मिर्जापुर’, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


आज यानी 2 अक्टूबर को एक और धमाका होने वाला है। शुक्रवार को अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ यानी रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्म इन सभी मूवी की कमाई पर असर डाल सकती है।

Thursday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस वक्त मूवी लवर्स के लिए थिएटर पर फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। थिएटर पर एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अपना कब्जा जमाए बैठी हैं। वहीं, आज यानी 2 अक्टूबर को एक और धमाका होने वाला है। शुक्रवार को अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ यानी रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्म इन सभी मूवी की कमाई पर असर डाल सकती है। ऐसे में फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

तीसरे दिन ‘द वन’ ने लगाई दहाड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के ओपनिंग डे पर 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब ‘द वन’ ने पहले हफ्ते में 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार यानी 7वें दिन मूवी ने 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 53.50 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 69.81 करोड़ रुपये हो गया है।

56 दिनों बाद भी करोड़ों छाप रही ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़, सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने आठवें हफ्ते 29.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने गुरुवार यानी 56वें दिन 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 317.33 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 414 करोड़ रुपये हो गया है।

खत्म हुआ ‘मिर्जापुर’ का जोश

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है।’मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले हफ्ते 148.45 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये, तीसरे वीक 19.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, चौथे हफ्ते ‘मिर्जापुर’ 6.70 करोड़ रुपये में ही सिमट कर रह गई। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 28वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 0.60 लाख रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 229.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 334.10 करोड़ हो गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment