Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, जानें ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का दबदबा कायम है. अजय देवगन की फिल्म लगातार बाकी फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के छठे दिन कलेक्शन में गिरावट के बावजूद फिल्म ने बुधवार को अच्छा कारोबार किया.वहीं, ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’ और ‘द पैराडाइज’ के कलेक्शन का हाल भी जानना दिलचस्प है. आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया.

Nana Patekar: मौत से 2 दिन पहले सुभाष काले से हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी बात, कहा-‘कल डबिंग के लिए आऊंगा’

‘दृश्यम 3’ ने पकड़ी रफ्तार

बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 62 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे और तीसरे दिन इसका कलेक्शन क्रमशः 53.50 करोड़ और 61 करोड़ रुपये रहा. वीकएंड के बाद भी फिल्म का कलेक्शन मजबूत बनी हुआ है. चौथे दिन 21 करोड़, पांचवें दिन 19.50 करोड़ और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक कुल 232.50 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.

‘द वन’ के कलेक्शन ने किया निराश

‘द वन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अब गिरावट साफ नजर आ रही है. 25 सितंबर को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म को सिनेमाघरों में 13 दिन हो चुके हैं. मंगलवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन बुधवार को इसका कलेक्शन घटकर 80 लाख रुपये रह गया. इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 65.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Kangana Ranaut: कंगना रनौत के नाम से बन रहा AI अश्लील कंटेंट, एक्ट्रेस पहुंचीं हाईकोर्ट

‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में आई गिरावट

‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन  में अब थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर जारी है. 61वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 62वें दिन इसका कलेक्शन 80 लाख रुपये रहा. इस कलेक्शन के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 327.28 करोड़ रुपये हो गया है.

MeToo controversy: MeToo विवाद में Nana Patekar पर लगे थे ये आरोप, जानें पूरा मामला

 ‘द पैराडाइज’ इतना कलेक्शन

नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं और शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन करने के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन कलेक्शन जारी है. मंगलवार को फिल्म ने 93 लाख रुपये कमाए थे, जबकि 14वें दिन इसका कलेक्शन 94 लाख रुपये रही. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 118.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Nana Patekar Most Memorable Dialogues: नाना पाटेकर के आइकॉनिक डायलॉग्स, सुनते ही याद आ जाएंगे ये किरदार

Frequently Asked Questions

Q1. ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Drishyam 3’ earned at the box office so far?)

A. ‘दृश्यम 3’ ने भारत में अब तक ₹232.50 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹366.50 करोड़ है.

Q2. ‘दृश्यम 3’ का छठे दिन का कलेक्शन कितना रहा? (How much did ‘Drishyam 3’ collect on Day 6?)

A. फिल्म ने छठे दिन यानी 7 अक्टूबर को भारत में ₹15.50 करोड़ (नेट) का  कलेक्शन किया.

Q3. ‘द वन’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the total box office collection of ‘The Vvaan’?)

A. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने अब तक ₹65.05 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Q4. ‘हनुमान अंश’ ने कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Hanuman Ansh’ earned?)

A. ‘हनुमान अंश’ का कुल भारत नेट कलेक्शन ₹327.28 करोड़ हो चुका है.

Q5. ‘दृश्यम 3’ के अलावा कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रहा हैं? (Which other films are performing at the box office?)

A. ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’ और ‘द पैराडाइज’ भी सिनेमाघरों में अपनी कमाई जारी रखे हुए हैं.

मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर और पर्दे के पीछे की खास हलचल पर नजर बनाए रखें। फिल्मों से लेकर  टीवी शो तक,  बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय सिनेमा और भोजपुरी जगत की ताजा खबरें, चर्चाएं और दिलचस्प अपडेट लगातार आप तक पहुंचते रहेंगे।

हमारे Facebook, X (Twitter), YouTube और Instagram पेज को अभी फॉलो करें और मनोरंजन से जुड़ी कोई भी अहम खबर मिस न करें।

Tags : Box Office Report | box office review | The Vvaan Movie | The Vvaan Trailer | Hanuman Ansh Collection | Hanuman Ansh cast fees | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh budget





Source link

Related posts

नाना पाटेकर की टॉप 7 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में, 8.8 वाली ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लाई थी सैलाब, Bollywood Hindi News

The Vvaan Force of the Forrest Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने मचाई धूम, 13वें दिन 80 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Day 7 Live Updates: ‘दृश्यम 3’ की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 1.30 बजे तक 234 करोड़ के हुई पार