Drishyam 3 Box Office Day 7 Live Updates: ‘दृश्यम 3’ की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 1.30 बजे तक 234 करोड़ के हुई पार


अजय देवगन स्टारर और अभिषेक पाठत निर्देशित ‘दृश्यम 3’ या  ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की शुरुआत जबरदस्त रही थी और पहले हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. हालांकि पहले बुधवार को कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखी गई लेकिन फिर भी इसने कमाल का कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे

‘दृश्यम 3’ ने 6 दिनों में कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस वाकई काबिलेतारीफ रही है. इस क्राइम थ्रिलर ने रिलीज के महज 6 दिनों में ही 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • इस फिल्म ने 62 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई के साथ शुरुआत की थी.
  • इसके बाद दूसरे दिन इसने 53.50 करोड़ कमाए  और तीसरे दिन इसने 61 करोड़ की कमाई की.
  • हालांकि चौथे दिन यानी मंडे को इसकी कमाई घटी लेकिन फिर भी इसने 21 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं 5वें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ कमाए.
  • जबकि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन 15.50 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारक में 6 दिनों की नेट कमाई 232.50 करोड़ हुई.

‘दृश्यम 3’ का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 7)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 7वें दिन दोपहर 1.30 बजे कर 2.03 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 10% दर्ज की जा रही है.
  • वहीं इसका 7 दिनों का फिलहाल भारत में नेट कलेक्शन 234.53 करोड़ रुपये हुआ है.
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 7 2.03 करोड़ (दोपहर 1.30 बजे तक का कलेक्शन)  10%
कुल कलेक्शन  234.53 करोड़  

नोट: ‘दृश्यम 3’ की 7वें दिन की कमाई के फुल एंड फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. 

‘दृश्यम 3’ ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में रिलीज के  छठे दिन 4.50 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज में कमाई अब 85.00 करोड़ हो गई है. इसी के साथ इसकी दुनिया भर में कुल कमाई 364.00 करोड़ तक पहुंच गई है.

फिल्म के बारे में
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज़न’, हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है. जहां ‘दृश्यम’ की ओरिजिनल कहानी मलयालम में बनी थी, वहीं हिंदी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म की कहानी मलयालम फ्रैंचाइजी से अलग है. फिल्म में अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता और रजत कपूर ने अपने किरदारों में कमबैक किया है. वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टार कास्ट में नए चेहरे हैं.

 

 

 



Source link

Related posts

The Vvaan Force of the Forrest Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म ने मचाई धूम, 13वें दिन 80 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Box Office: ‘हनुमान अंश’ 62वें दिन भी ‘द वन’ के सामने सीना तानकर खड़ी, नीम करोली बाबा की फिल्म 2026 की टॉप-3 में – hanuman ansh box office day 62 vs the vvaan box office collection day 13

Drishyam 3 Vs The Vvaan Box Office Collection Know Total Earning Of Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala