जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रजनीकांत और मोहनलाल की फिल्म जेलर 2 की कमाई की रफ्तार सांतवे दिन थोड़ी गिरती हुई नजर आ रही है। बुधवार को जेलर 2 का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तमिल वर्जन सबसे आगे रहा है, जिसने 6,914 शो से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई हासिल कर ली है। जबकि फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 2,187 स्क्रीनिंग से लगभग 6 करोड़ की कमाई की है। जबकि जेलर 2 के हिंदी वर्जन ने 5,183 शो से 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बुधवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार गिरने के बाद भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जेलर 2 पिछले 2 सालों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। जेलर 2 ने भारत में अपने पूरे रन के दौरान नेट बॉक्स ऑफिस पर 285.01 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।