Box office collection day 2: मिड वीक में रिलीज होकर भी रंग लाई ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी जड़े चौके-छक्के, जानें अब तक की कमाई


2024 की दिवाली के विपरीत इस बार बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी टक्कर नहीं थी, फिर भी टिकट खिड़कियों पर भीड़ देखने को मिली, जो मेकर्स के लिए किसी दिवाली धमाके से कम नहीं था। आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी ‘थम्मा’, जो मैडॉक के बढ़ते हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है को हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का सामना करना पड़ा। दोनों ही फिल्मों का जोनर पूरी तरह से अलग था और इसका फायदा दोनों को मिला। दोनों फिल्में दिवाली के बाद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहीं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही धांसू कलेक्शन हुआ। दोनों ने शानदार शुरुआत की और अब इनसे बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही हैं। ‘थम्मा’ अनोखी कहानी हास्य के दम पर पारिवारिक दर्शकों और युवाओं को रिझाने में कामयाब रही, जबकि ‘दीवानियत’ को शहरी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। पहले दो दिनों में इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा, ये जानने के लिए नीचे सक्रोल करें।

थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के अनुसार आयुषमान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल स्टार ‘थामा’ ने पहले दिन ही तगड़ी शुरुआत की। ‘थामा’ ने पहले दिन ही 24 करोड़ रुपये कमा डाले। वहीं दूसरे दिन इन आंकड़ों में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन आंकड़े संतोषजनक रहे। दूसरे दिन की कमाई 18 करोड़ के पार रही और इसकी साथ अब तक की कमाई का आंकड़ा 42 करोड़ के पार पहुंच गया है। वीकेंड पर इस फिल्म से बंपर कमाई की उम्मीद की जा रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से बजट से ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि ये 200 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर सकत है।

एक दीवाने की दीवानियत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ये लव स्टोरी भी काफी चर्चा में है। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है और इली के चलते फिल्म ने पहले गिन 9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई भी 7.5 करोड़ रही। अब तक कुल कमाई का आंकड़ा 16.56 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड पर ही अपना बजट निकाल लेगी और प्रॉफिट बनाना शुरू कर देगी। मात्र 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भले ही कम स्क्रीन्स मिली हो, लेकिन लोग इसे देखना काफी पसंद कर रहे हैं। उम्मीद से ज्यादा की कमाई करते हुए इस फिल्म के लिए 50 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंचना मुश्किल नहीं होने वाला है। ये वीकेंड इस फिल्म के लिए काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: कातिल अदा वाली इस हसीना के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम, ऐश्वर्या राय ने किया रिप्लेस, बनना चाहती थी देश की PM

दुआ की क्यूटनेस से पहले, इन स्टारकिड्स पर फिदा थे फैंस, किसी की नीली आंखें तो किसी की प्यारी मुस्कान ने जीते दिल

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

Hanuman Ansh पर महाभारत! 452 करोड़ के प्रॉफिट शेयरिंग पर भिड़ी टीम, कटेगा अनुप्रिया नागर का पत्ता? – Hanuman ansh film producers dispute anupriya nagar wont get profit sharing vishal chaturvedi team clarifies box office collection tmova

Ramayana Advance Booking: दीवाली पर तहलका मचाएगी रामायण, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के बेहद करीब फिल्म

The Raja Saab Box Office Collection: 8 दिन में ही ‘राजा’ बन गया रंक, पहले दिन की कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर, अगले 7 दिन की कमाई 80 करोड़ से भी कम