Hanuman Ansh पर महाभारत! 452 करोड़ के प्रॉफिट शेयरिंग पर भिड़ी टीम, कटेगा अनुप्रिया नागर का पत्ता? – Hanuman ansh film producers dispute anupriya nagar wont get profit sharing vishal chaturvedi team clarifies box office collection tmova


बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है. जिस फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये के बजट में दुनियाभर में 452.86 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया, अब उसी फिल्म की टीम के अंदर विवाद की खबरें सामने आ रही हैं. फिल्म के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी और प्रोड्यूसर्स के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं.

सैकनिल्क के मुताबिक, नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म ने शानदार कमाई की है. लेकिन फिल्म की इस बड़ी सफलता के पीछे अब पब्लिसिटी, अधिकार और टीम में किसका कितना दबदबा होगा, इसे लेकर खींचतान की खबरें हैं.

मामला इतना बढ़ गया है कि स्वंभू मीडिया नेटवर्क की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर फिल्म के अधिकारों और प्रतिनिधित्व को लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की गई है.

‘हनुमान अंश’ के अधिकारों पर बड़ा बयान, किसे मिली फिल्म की कमान?

नम्रता जी सिंह और डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने स्वंभू मीडिया नेटवर्क के जरिए एक विस्तृत बयान जारी किया है. दोनों ने खुद को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बताते हुए साफ किया कि फिल्म के प्रचार, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स, पार्टनरशिप और अधिकारों से जुड़े मामलों में कौन प्रतिनिधित्व करेगा.

कंपनी ने यह भी कहा कि फिल्म के अधिकारों को लेकर बाजार और मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इसलिए तथ्यों को स्पष्ट करना जरूरी है. बयान के मुताबिक, फिल्म के अधिकारों को लेकर किसी व्यक्ति द्वारा खुद को अधिकृत बताने की जानकारी कंपनी को है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को अकेले ऐसा अधिकार नहीं दिया गया है.

नम्रता सिंह और विशाल चतुर्वेदी को मिली अहम जिम्मेदारी

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नम्रता और विशाल कंपनी की ओर से PR, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों को संभालने के लिए अधिकृत हैं. फिल्म के थिएटर, OTT, टीवी, म्यूजिक, गेमिंग और लाइसेंसिंग जैसे अधिकार भारत और विदेशों में प्रोड्यूसर्स के बीच हुए समझौतों के मुताबिक संभाले जाएंगे.

बयान में साफ कहा गया- “कोई भी पक्ष अकेले फिल्म से जुड़े अधिकारों पर फैसला नहीं ले सकता. ऐसा कोई भी फैसला कंपनी या प्रोड्यूसर्स पर बाध्यकारी नहीं होगा.” फिल्म की सफलता के बाद अब अधिकारों और फैसलों को लेकर सख्त नियम लागू करने की बात कही जा रही है.

फिल्म के कलाकारों और क्रू को भी चेतावनी

मामला सिर्फ बिजनेस और अधिकारों तक सीमित नहीं है. फिल्म की टीम के सदस्यों को मीडिया में बोलने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में फिल्म का प्रतिनिधित्व करने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं. बयान में कहा गया है कि फिल्म की तरफ से बोलने से पहले आधिकारिक मंजूरी जरूरी होगी.

फिल्म से जुड़े कलाकारों और क्रू मेंबर्स को मीडिया इवेंट्स, पॉडकास्ट, यूट्यूब चैनल, इंटरव्यू, प्रमोशनल कार्यक्रम और निजी आयोजनों में फिल्म की तरफ से पेश होने से पहले आधिकारिक कम्युनिकेशन टीम से तालमेल करना होगा.

कंपनी ने यह भी साफ किया कि फिल्म के क्रेडिट्स वही होंगे, जो आधिकारिक क्रेडिट्स में दर्ज हैं. बयान में चेतावनी देते हुए कहा गया कि फिल्म, उसके क्रेडिट्स और अधिकारों की रक्षा के लिए कंपनी हर क्षेत्र में सख्त कदम उठाएगी.

अनुप्रिया नागर क्यों बनीं विवाद की चर्चा का हिस्सा?

फिल्म की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर पहले प्रमोशन के दौरान काफी चर्चा में रही थीं. उन्होंने पहले बताया था कि वह फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं. इसके बावजूद फिल्म के प्रचार में उनकी मौजूदगी काफी नजर आई.

स्क्रीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अनुप्रिया ने कहा था कि ‘हनुमान अंश’ को ट्रिलॉजी यानी तीन फिल्मों की सीरीज के तौर पर बनाने की योजना थी और दूसरी फिल्म के लिए टीम दोबारा साथ आएगी. लेकिन अब टीम के अंदर सामने आए मतभेदों ने इस योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अलग-अलग प्रोड्यूसर्स नीम करोली बाबा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग रास्तों पर विचार कर सकते हैं. अनुप्रिया ने यह भी बताया था कि वह फिल्म बनाने के अपने अनुभव पर एक किताब लिखना चाहती हैं और अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने की योजना बना रही हैं.

‘हनुमान अंश 2’ पर संकट? क्या बिखर जाएगी फिल्म की टीम?

फिल्म की सफलता के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘Hanuman Ansh 2’ बनेगी या टीम का विवाद पूरी कहानी बदल देगा? अनुप्रिया नागर पहले ही फिल्म को ट्रिलॉजी बनाने की बात कह चुकी हैं, लेकिन दूसरे पार्ट का अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. फिलहाल जारी बयान से साफ है कि फिल्म के नाम, अधिकारों और सार्वजनिक प्रतिनिधित्व को लेकर प्रोड्यूसर्स सख्त नियंत्रण चाहते हैं.

फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में शामिल हो गई. हालांकि, इसकी OTT रिलीज को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

फैंस बोले- लालच में फिल्म की सफलता खराब मत करो

फिल्म की टीम में विवाद की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: “आप लोगों ने अच्छी फिल्म बनाई है. भगवान का भी आशीर्वाद मिल गया. अब इसका अंत गलत मत होने देना। कहीं ऐसा न हो कि लालच में जो मिला है, वह भी खो दो.”

वहीं, दूसरे यूजर ने सलाह देते हुए लिखा: “सर, मुझे लगता है कि अब अगले पार्ट पर ध्यान देने का समय है. इससे सब ठीक हो सकता है.” 

‘Hanuman Ansh’ ने अपनी कमाई से फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है. लेकिन अब चर्चा फिल्म के कलेक्शन की नहीं, बल्कि उसकी टीम के भविष्य की हो रही है. नीम करोली बाबा की कहानी को आगे बढ़ाने की योजना पर क्या असर पड़ेगा? क्या चारों प्रोड्यूसर्स अपने मतभेद सुलझाकर दूसरे पार्ट के लिए साथ आएंगे?

फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं. लेकिन इतना तय है कि ‘हनुमान अंश’ की अगली कहानी अब सिर्फ पर्दे पर नहीं, पर्दे के पीछे भी लिखी जा रही है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Box office collection day 2: मिड वीक में रिलीज होकर भी रंग लाई ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी जड़े चौके-छक्के, जानें अब तक की कमाई

Ramayana Advance Booking: दीवाली पर तहलका मचाएगी रामायण, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के बेहद करीब फिल्म

The Raja Saab Box Office Collection: 8 दिन में ही ‘राजा’ बन गया रंक, पहले दिन की कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर, अगले 7 दिन की कमाई 80 करोड़ से भी कम