Box Office Collection Drishyam 3 Becomes Ajay Devgn Highest Grossing Film Know Hanuman Ansh Collections – Entertainment News: Amar Ujala


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और अजय देवगन के करियर में एक नया माइलस्टोन सेट कर दिया है। वहीं जानिए ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन’ कैसा कलेक्शन कर रही हैं। 





2 of 5

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ गिन रही आखिरी सांसें

सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत फिल्म द वन अब बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और अब इसकी कमाई काफी कम हो गई है। आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक महज 35 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 69.05 करोड़ हो गया है। 


3 of 5

हनुमान अंश फिल्म
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘हनुमान अंश’ का कमाई अभी भी जारी 

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 68 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.12 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 336.85 करोड़ हो गया है।
  • ‘हनुमान अंश’ धीरे-धीरे 350 करोड़ के करीब पहुंच रही है। 


4 of 5

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज 

अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही ये जमकर कमाई कर रही है। आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 5.01 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 320.26 करोड़ हो गया है।

वहीं दुनियाभर में इसने 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 


5 of 5

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


अजय के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनीं  ‘दृश्यम 3’

इस कलेक्शन के साथ ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर थी, जिसने भारत में कुल नेट 279.55 करोड़ की कमाई की थी। 

ग्राफिक्स के जरिए देखिए अजय के करियर की टॉप फिल्में-




Source link

Related posts

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार ‘जेलर 2’, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Drishyam 3 BO: मंगलवार को धीमी हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार, कमाए सिर्फ इतने करोड़, Bollywood Hindi News

68वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, मंगलवार को डिवोशनल फिल्म पर हुई धनवर्षा