हवा में पलटकर वैन पर गिरी SUV, बाल-बाल बचे इमरान हाशमी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता – emraan hashmi gunmaaster g9 stunt suv flips viral video actor survives tmovj


इमरान हाशमी इस समय आवारापन 2 की सक्सेस के बाद अपनी अगली फिल्म की तैयारी में हैं. नवंबर के महीने में उनकी एक और रोमांटिक-एक्शन फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज होने वाली है. इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा हीरोइन के रोल में हैं. इमरान की फिल्म कुछ ही हफ्तों में सिनेमाघरों में लगने वाली है. मगर उससे पहले फिल्म के सेट का एक वीडियो फिलहाल चर्चा में बना हुआ है.

इमरान की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा?

सोशल मीडिया पर वायरल एक BTS वीडियो है जो इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 का बताया जा रहा है. वीडियो में एक खतरनाक कार स्टंट होता नजर आ रहा है. इसमें एक SUV कार हवा में पलटती है और नीचे खड़ी एक वैन की छत पर जा गिरती है. फिल्म के सेट से सामने आए इस वीडियो में खुले मैदान में एक कार स्टंट की तैयारी होती दिखाई देती है.

वहां एक बड़ी क्रेन की मदद से SUV को हवा में लटकाया गया है. आसपास फिल्म की टीम के लोग और कुछ अन्य लोग खड़े होकर स्टंट देख रहे हैं. इस दौरान स्टंट शुरू करने से पहले उल्टी गिनती भी की जाती है. जैसे ही गिनती खत्म होती है, क्रेन से बंधी SUV अचानक हवा में पलटने लगती है. इसके बाद कार नीचे की तरफ घूमते हुए आती है और वहां खड़ी एक काली वैन की छत पर जोर से गिर जाती है. ये देखकर वहां मौजूद लोग और फिल्म की टीम के सदस्य गाड़ी की तरफ भागते नजर आते हैं.

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस स्टंट के दौरान इमरान हाशमी भी वहीं मौजूद थे, और गाड़ी उनके चेहरे से कुछ इंच पास से होकर गुजरी है. अगर कोई अनहोनी होती, तो एक्टर बुरी तरह चोटिल हो सकते थे. हालांकि इस वीडियो में इमरान कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में इस बात की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती कि ये स्टंट इमरान की फिल्म से जुड़ा है. ना ही फिल्म गनमास्टर जी9 के मेकर्स की तरफ से इसपर कोई सफाई आई है. 

बात करें इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 की, तो ये 27 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी दिन आयुष्मान खुराना की ये प्रेम मोल लिया भी आ रही है, जिसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Etawah News:हड्डी व ईएनटी रोग विशेषज्ञ ने देखे वायरल के मरीज – Orthopedic And Ent Specialists Examined Patients With Viral Infections

CJP के बाद अब MJP की बारी, CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी पार्टी ने 72 घंटे में जुटाए 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

कारोबारी की मौत:अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित – Businessman’s Death: Audio Of Shraddha Threatening Shiva In An Officer’s Name Goes Viral