Box Office Collection Jailer 2 Crosses 800 Crore Worldwide Udta Teer Drishyam 3 See Monday Drop In Earnings – Entertainment News: Amar Ujala




इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ लगी हुई है। इसके अलावा जानिए ‘दृश्यम 3’ ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। 





2 of 4

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ की गिरी कमाई 

वीकएंड पर अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कमाई में उछाल देखने को मिली थी। लेकिन आज सोमवार को फिर से इसकी कमाई गिर गई है।

फिल्म ने आज सोमवार को महज 52 लाख की कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए भी 32 दिन हो गए हैं। इस वजह से भी इसकी कमाई अब गिरने लगी है। आज के कमाई के साथ इसका कुल कलेक्शन 377.87 करोड़ हो गया है। 

 


3 of 4

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ को बड़ा झटका 

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की फिल्म को भी बड़ा झटका लगा है।
  • वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
  • फिल्म ने आज सोमवार को खबर लिखे जाने तक 1.10 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.20 करोड़ हो गया है। 


4 of 4

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


800 करोड़ के पार हुई ‘जेलर 2’

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। इसकी कमाई में भी गिरावट हुई है। आज फिल्म ने सोमवार को 3.26 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 459.56 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 807.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।  

देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

 ये भी पढ़ें- बर्थडे पर मिली शाहरुख की झलक: रेनोवेशन के बीच मन्नत की बालकनी पर आए किंग, 61वें जन्मदिन पर उमड़ी फैंस की भीड़




Source link

Related posts

दुनियाभर में बज रहा डंका! रामायण की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, अब चीन में ‘दंगल’ जैसा धमाके की तैयारी? – ramayana worldwide advance booking box office collection ranbir kapoor yash namit malhotra tmovj

Chhaava Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही छाया ‘छावा’, पहले ही दिन बना दिया ये रिकॉर्ड

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित? – ramayana-ranbir-kapoor-gen-z-hype-box-office-prediction-diwali