Box Office Collection Jailer 2 Sees A Drop Udta Teer Earns 1.69 Crore Nakhrewali Opens Poorly On Day 1 – Entertainment News: Amar Ujala




इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं आज ‘नखरेवाली’ भी रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का शुक्रवार का कलेक्शन। 





2 of 6

नखरेवाली फिल्म
– फोटो : सोशल मीडिया


‘नखरेवाली’ की सुस्त शुरुआत 

फिल्म ‘नखरेवाली’ का निर्देशन राहुल शांकल्या ने किया है। इसमें नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है। आज इसने महज 9 लाख की कमाई की है। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल होने की उम्मीद है। 


3 of 6

फिल्म प्रहार
– फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao


‘प्रहार’ गिन रही आखिरी सांसें

  • राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
  • आज फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन महज 19 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 21.76 करोड़ हो गया है। 


4 of 6

नई नवेली
– फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin


‘नई नवेली’ की कमाई भी लाखों में सिमटी 

शुरुआत में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ भी अब लाखों में सिमट रही है। आज यामी गौतम की फिल्म ने भी केवल 17 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 25.97 करोड़ हो गया है। 


5 of 6

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ कर रही ठीक-ठाक कमाई

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई धीमी रफ्तार में जारी है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं।
  • आज शुक्रवार को इसने 1.69 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 32.59 करोड़ हो गया है।




Source link

Related posts

‘Awarapan 2’ vs ‘Batwara 1947’ Box Office: इमरान हाशमी या सनी, इंडिपेंडेंस डे पर किसने की ताबतोड़ कमाई? जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Mirzapur The Movie OTT Release: ओटीटी पर भौकाल टाइट करने आई मिर्जापुर मूवी, चुपके से इस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

‘जेलर 2’ ने तेलुगु में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म