Box Office Collection Ramayana Nears 500 Crore Worldwide Jailer 2 Sees A Drop In Earnings – Entertainment News: Amar Ujala




बड़े बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ को देश के साथ विदेश में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं ‘जेलर 2’ की कमाई पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। जानिए इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 





2 of 6

‘रामायण’ फिल्म
– फोटो : अमर उजाला


‘रामायण’ का भारत में कलेक्शन 

‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म के कुल 21,770 शोज हुए।

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में 17,755 शोज के जरिए 36.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.25 करोड़, तमिल में 3.15 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 238.85 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


3 of 6

‘रामायण’ फिल्म
– फोटो : अमर उजाला


वर्ल्डवाइड भी फिल्म का क्रेज 

विदेशों में भी ‘रामायण’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में 45 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 214 करोड़ रुपये हो गई है। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 499.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से बस थोड़ी दूर है।

टिकटों की बिक्री की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के 23,53,669 टिकट बिके। वहीं, रिलीज से अब तक फिल्म के कुल 93,41,698 टिकट बिक चुके हैं।


4 of 6

रामायण
– फोटो : सोशल मीडिया


‘रामायण’ के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’, ‘प्राइम फोकस स्टूडियो’ और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।


5 of 6

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जेलर 2’ का कलेक्शन

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। लेकिन अब रिलीज को समय हो जाने और रामायण की रिलीज के बाद इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। 

रविवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 470.40 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 827 करोड़ की कमाई कर ली है।  




Source link

Related posts

दिवाली पर ‘रामायण’ ने मचाई धूम, जमकर कमाए करोड़ों, ‘आदिपुरुष’ को चटा दी धूल, ये रिकॉर्ड भी बनाया

‘रामायण’ की आंधी के आगे सूर्या की ‘सीन’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दिवाली पर हुई नोटों की बारिश, जानें- कलेक्शन

Ramayana के लिए शुभ रही दीवाली, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की भीड़; 4 दिनों में 500 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन