Haryana Morning News : कारोबारी की हत्या, रोडवेज के 840 कर्मचारियों को प्रमोशन, जिला रजिस्ट्रार के खिलाफ वारंट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…


Haryana Morning News : हरियाणा में सोमवार सुबह कई बड़े मुद्दे सुर्खियों में हैं। फरीदाबाद में पार्किंग विवाद के चलते कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई है। वहीं, रोडवेज के 840 कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है। गुरुग्राम की बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरा निस्तारण को लेकर NGT ने नगर निगम से जवाब मांगा है। इसके अलावा प्रदूषण और गेस्ट टीचरों के आंदोलन से जुड़ी खबरों पर भी नजर रहेगी।

फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-21C में पार्किंग और पालतू कुत्ते को लेकर चल रहा विवाद जानलेवा बन गया। सिंगापुर में रहने वाले परमजीत धनखड़ की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 15 राउंड फायर किए, जिनमें से नौ गोलियां परमजीत को लगीं। आरोपी मोहन उर्फ मोनू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा रोडवेज के 840 कर्मचारियों को प्रमोशन

हरियाणा सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। विभाग के 797 कंडक्टरों को नियमित सब इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि 43 चालकों को यार्ड मास्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। इस तरह कुल 840 कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। कंडक्टरों को एफपीएल-4 और चालकों को एफपीएल-6 वेतनमान दिया जाएगा।

बंधवाड़ी कचरा निस्तारण पर NGT सख्त, नगर निगम से मांगा जवाब

गुरुग्राम की बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने नगर निगम से जवाब मांगा है। साइट पर जमा 58.30 लाख मीट्रिक टन कचरे में से 43.53 लाख टन का प्रसंस्करण हो चुका है, जबकि 14.77 लाख टन अभी बाकी है। NGT ने कम्पोस्ट के इस्तेमाल, इनर्ट वेस्ट के निस्तारण, खाली हुई जमीन के उपयोग और मार्च से जुलाई 2027 तक नए कचरे के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी मांगी है।

RTI आदेशों की अनदेखी पर तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार के खिलाफ वारंट

राज्य सूचना आयोग ने RTI के तहत जानकारी देने के आदेशों का पालन नहीं करने पर तत्कालीन जिला रजिस्ट्रार अमित मान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामला जाटौली निवासी रंजीत चौहान की ओर से मांगी गई जानकारी से जुड़ा है। आयोग ने अमित मान को 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे पंचकूला स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

दिवाली के बाद गुरुग्राम-फरीदाबाद की हवा बिगड़ी

दिवाली के बाद NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। 9 नवंबर की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुग्राम का AQI 306 और फरीदाबाद का 323 दर्ज किया गया। दोनों शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। फरीदाबाद के सेक्टर-11 में AQI 408 तक पहुंचने की रिपोर्ट है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

नियमितीकरण की मांग पर 15 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे गेस्ट टीचर

हरियाणा के गेस्ट टीचर नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। शिक्षकों ने 8 नवंबर को काली दिवाली मनाई थी। अब 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। प्रदर्शन के दौरान मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करने की योजना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  



Source link

Related posts

Morning News Brief: पीएम मोदी बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाई; बांग्लादेश के मंत्री ने कहा- हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं

Bhadohi Dense Fog Alert | Visibility Drops To 40 Meters In Morning

MP Morning News: धूमधाम से होगी गोवर्धन पूजा, गौ पालकों को सम्मानित करेंगे CM, महू को कामधेनु गौशाला की सौगात, 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के डमी प्रवेश पत्र जारी, भोपाल में AQI लेवल बढ़ा