नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की कमाई अब थमती नजर आ रही है। जानिए दोनों फिल्मों का शनिवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 5
जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया
‘जेलर 2’ की गिरी कमाई
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। लेकिन अब रिलीज को समय हो जाने और रामायण की रिलीज के बाद इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है।
शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 469.27 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 825.55 करोड़ की कमाई कर ली है।
3 of 5
जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया
‘जेलर 2’ के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन और सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी ‘जेलर 2’ 15 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। इसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे।
4 of 5
‘रामायण’ फिल्म
– फोटो : अमर उजाला
‘रामायण’ ने उठाया वीकएंड का फायदा
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। पहले दिन इसने 64.85 करोड़, तो वहीं दूसरे दिन 48.05 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार को वीकएंड होने के चलते एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
शनिवार को फिल्म ने 69.80 करोड़ की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 186.86 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 375.50 करोड़ की कमाई कर ली है।
5 of 5
रामायण
– फोटो : सोशल मीडिया
‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’, ‘प्राइम फोकस स्टूडियो’ और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।