Bulandshahar News:सुबह हल्की धुंध, दिन में खिली धूप, 28 डिग्री पहुंचा पारा – Light Mist In The Morning, Bright Sunshine During The Day; Mercury Reaches 28 Degrees


बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच रविवार सुबह भी हल्की धुंध का असर देखने को मिला। हालांकि धुंध के कारण दृश्यता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा और आवागमन सामान्य बना रहा। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हुई। वहीं, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने पर धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच किसानों ने भी राहत की सांस ली है। खासकर आलू और गेहूं की बोआई करने वाले किसानों के लिए मौसम साफ रहना राहत देने वाला है।


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 62 प्रतिशत रही जबकि हवा की गति करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होगी जबकि दिन में धूप निकलने से गर्माहट का अहसास होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।



Source link

Related posts

Weather news: मौसम में बदलाव, तूफान का असर खत्म, अब बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने जिले का हाल!

MP Morning News: जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सीएम मोहन होंगे शामिल, पराली से धुआं-धुआं प्रदेश, धनतेरस पर गांव-गांव रजिस्ट्री अभियान, राम-कृष्ण पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री

Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में होगी जनसुनवाई