Business Morning News Brief ; Gold silver fall inflation rises musk moon factory, Elon Musk will build a factory on the moon


  • Hindi News
  • Business
  • Business Morning News Brief ; Gold Silver Fall Inflation Rises Musk Moon Factory, Elon Musk Will Build A Factory On The Moon

नई दिल्ली9 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर चांदी और रिटेल महंगाई से जुड़ी रही। एक किलो चांदी ₹7,316 गिरकर ₹₹2.59 लाख किलो पर आ गई है। वहीं जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी

जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। मई 2025 में महंगाई 2.82% पर पहुंच गई थी। सरकार ने महंगाई मापने के लिए आधार वर्ष को 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है। यह बदलाव एक दशक से अधिक समय के बाद किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹7,316 गिरी, कीमत ₹2.59 लाख किलो हुई:सोना ₹1,672 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, देखें अपने शहर में सोने के दाम

सोने-चांदी के दाम में 12 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 7,316 रुपए कम होकर 2,59,133 रुपए पर आ गई। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत 2,66,449 रुपए किलो थी।

वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,672 रुपए गिरकर 1,55,650 रुपए पर आ गई। इससे पहले बुधवार को ये 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इलॉन मस्क की AI कंपनी चांद पर फैक्ट्री लगाएगी:इससे सूर्य की ऊर्जा कैप्चर होगी; मस्क बोले- ये शायद इंसानों को एलियन से मिला सके

दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क चांद पर AI सैटेलाइट फैक्ट्री लगाएंगे। मस्क ने बताया कि वे इसके जरिए सूरज की ऊर्जा कैप्चर करना चाहते हैं। मस्क ने अपनी AI कंपनी XAI की इंटरनल मीटिंग का 45 मिनट का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ये जानकारी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि चांद पर शहर बसाना और फिर वहां से मंगल ग्रह और पूरे सौर मंडल की यात्रा करना बेहद रोमांचक होगा। जब हम सितारों के बीच जाएंगे और अलग-अलग स्टार सिस्टम्स की यात्रा करेंगे, तो शायद हमारी मुलाकात एलियंस से हो। यह सब तभी मुमकिन है जब हम बाहर निकलें और ब्रह्मांड को खोजना शुरू करें। यही वह रास्ता है जो इसे सच बनाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. ‘भारत बंद’ से बैंकिंग सेवाओं पर असर:5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर हड़ताल; SBI ने कहा- कामकाज सामान्य रखने की कोशिश

देश में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ बुलाई। इस कारण परिवहन और अन्य सेवाओं के साथ बैंकिंग सर्विसेज पर भी असर पड़ा। देश के सबसे बड़े बैंक SBI और यूको बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि वे अपनी शाखाओं में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Related posts

Etawah News:दिन में धूप से मिलेगी राहत, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक – There Will Be Relief From The Sun During The Day, While The Chill Will Increase In The Morning And Evening

Chamba News:गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी – Prabhat Pheri Morning Procession Taken Out On The Occasion Of Guru Nanak Dev Prakash Parv

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO