CG Morning News : जशपुर दौरे पर CM साय… आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद… दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अस्पताल… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News, रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर है। वह शनिवार दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से बगिया के लिए रवाना हुए थे और बगिया में रात्रि विश्राम किया। छोटी दिवाली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया स्थित गृह निवास के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किए। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख, शांति, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे, प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देता है।

सीएम साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मकता, नई ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक भी है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आए और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसके तहत मांस-मटन की दुकानों के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज परोसने पर रोक लगाई गई है।

आदेश के अनुसार, मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों और होटल संचालकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है। तीनों शहरों को 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी।

समारोह में प्रत्येक सम्मानित शहर से चार प्रतिनिधि मंच पर पहुंचकर पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

दीपावली को लेकर अस्पताल में अलर्ट जारी

रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा को देखते हुए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में अलर्ट जारी किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।

वहीं, दीपावली और गोवर्धन पूजा के चलते आज और कल मेकाहारा की नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। 10 नवंबर से ओपीडी दोबारा शुरू होगी। हालांकि, इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

MP Morning News: उज्जैन दौरे पर सीएम डॉ मोहन, सफाईकर्मियों का बढ़ेगा वेतन-स्थाई होंगे, रेगुलर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा विधानसभा सत्र

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थार सवार लड़कियों ने स्कूटीसवार को रौंदा, बॉक्सिंग प्लेयर का मर्डर, दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग बदली

Morning News Brief: पीएम मोदी ने देशवासियों  दिवाली की बधाई दी; ‘बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थी’, सोनिया गांधी ने खोले कई राज