CG Morning News : राष्ट्रपति मुर्मू बस्तर दशहरा में होंगी शामिल… CM साय का बस्तर दौरा… प्रदेश के 16 हजार कोटवार आज हड़ताल पर… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News : रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर पहुंचेंगी. वे सुबह 11:15 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से मां दंतेश्वरी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी. मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है. पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जाएंगे बस्तर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बस्तर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 8:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. सुबह 10:50 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह 11:20 बजे मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12:10 बजे लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे.

प्रदेश के 16 हजार कोटवार आज हड़ताल पर

रायपुर. कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर प्रदेशभर के 16 हजार कोटवार अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेंगे. नवा रायपुर के तूता धरना स्थल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में इकट्ठा होकर कोटवार अपने हक की आवाज बुलंद करते हुए कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलयन की मांग करेंगे. संघ के प्रांताध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ, प्रांतीय सचिव नागेश्वर सिंह चौहानऔर मीडिया प्रभारी गिरिवरदास मानिकपुरी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी.

पत्रकारों से चर्चा में कोटवार एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष प्रेमकिशोर बाघ ने बताया 4 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का यह दूसरा चरण है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इससे पहले कोटवारों ने पहले चरण में 3 जुलाई 2026 को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदारों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था. तीन माह के बाद भी शासन द्वारा कोटवारों के हित कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके कारण प्रदेश के कोटवारों को बाध्य होकर दूसरे चरण का आंदोलन करना पड़ रहा है. जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर प्रभावशाली ढंग से लागू करवाने में अहम भूमिका निभाने के बाद भी कोटवारों को नियमित कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं है.

प्रमुख मांगें 

  • कोटवारों को नियमित कर राजस्व विभाग में संविलयन की मांग.
  • कोटवारों के पारि श्रमिक में महंगाई के अनुपात में वृद्धि करते हुए कम से कम 15 हजार रुपए मासिक किया जाए.
  • कोटवार नियुक्ति में मनमानी करते हुए गैर वंशज सदस्यों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाते हुए कोटवार परिवार के सदस्यों को ही कोटवार पद पर नियुक्ति देने की मांग.
  • नगर पालिक निगम क्षेत्र में कोटवारों की नियुक्ति पर लगा प्रतिबंध तत्काल हटाया जाए.

रायगढ़ में आज  ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को रायगढ़ के संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ आयोजित होगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसमें विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत, ‘एक देश-एक चुनाव’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा शामिल होंगे. युवाओं को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर भी मिलेगा. 

मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन

बीजापुर. नगर पंचायत भैरमगढ़ और भोपालपटनम की प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 23 अक्टूबर को होगा. सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटाने के लिए 23 से 30 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी. वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत 11 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन भी 23 अक्टूबर को होगा. इन सूचियों पर 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्ति की जा सकेगी. इसके लिए आवेदक का नाम विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है. जिनका नाम दर्ज नहीं है, वे 11 नवंबर तक नाम जुड़वाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं. निर्धारित समय-सीमा के बाद दावे और आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज:राष्ट्रपति मुर्मू लेंगी जनसभा, बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, पढ़ें आज क्या रहेगा खास – President Draupadi Murmu Jagdalpur Visit Today; Read Here Chhattisgarh Morning News

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 23 october 2026 morning top news headlines ntc

Bihar Accident News | Major Road Crash Update & Latest Incident Report