सिनेमाघरों में इन दिनों 5 फिल्में मौजूद है. इनमे साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं. हालांकि कमाई के मामले में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बाजी मार रही है. विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ भी ठीक-ठाक कमा रही है. वहीं यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इनके बीच अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी डटी हुई है. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को कितना कलेक्शन किया है?
‘जेलर 2’ थर्सडे को कितनी कर रही कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बीकडेज में भी खूब कमा रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. बता दें कि 7वें दिन यानी बुधवार को इसने 28.15 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी गुरुवार को 17.15 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में 8 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 334.35 करोड़ रुपये हो गया है.
‘राणाबाली’ ने थर्सडे को कितना कमाया?
विजय देवरकोंडा और तमन्ना भाटिया की ‘राणाबाली’ की कमाई में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 3.15 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में 7 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 45.20 करोड़ रुपये हो गया है.
प्रहार का गुरुवार का कलेक्शन कितना रहा?
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘प्रहार’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.20 करोड़ का कारोबार किया है.
- जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई 17.15 करोड़ रुपये हो गई है.
नई नवेली ने थर्सडे को कितना कमाया?
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है. हालांकि इसकी कमाई की रफ्तार भी ऊपर-नीचे रही है. रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को इसने 2 करोड़ कमाए थे.
- वहीं अब वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘नई नवेली’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.50 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में 7 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 22.15 करोड़ रुपये हो गया है.
दृश्यम 3 ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे वेडनेसडे को इसने 2.65 करोड़ कमाए थे.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 2.10 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में इस फिल्म की 21 दिनों की नेट कमाई अब 361.85 करोड़ रुपये हो गई है.