CG Morning News : CM साय करेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा… कैबिनेट की होगी बैठक… अन्नदाता गर्जना महारैली आज… पढ़ें और भी खबरें


CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को विभिन्न बैठकों और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे. वहीं स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे. शाम करीब 4:10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान में शिकरत करेंगे. इसके अतिरिक्त रोहिनीपुराण में आयोजित करमा पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे.

कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है. यह बैठक सुबह 11.30 बजे महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर में होगी. कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 के उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. 1 नवंबर से होने वाले राज्योत्सव सहित कर्मचारी संगठनों की मांग पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. धान खरीदी को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णयों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी.

पीसीसी चीफ का कबीरधाम दौरा

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सुबह 10 बजे रायपुर के देवेंद्र नगर से बोड़ला, जिला कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे. दोपहर 12 बजे वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोड़ला पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे बच्चों से मुलाकात करेंगे. दोपहर 12:30 बजे बोड़ला से पिपरिया के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:30 बजे पिपरिया से ग्राम-बंदनी कुमान के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3 बजे ग्राम-बंदनी कुमान पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे. शाम 4 बजे ग्राम-बंदनी कुमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर के देवेंद्र नगर पहुंचेंगे.

CG Morning News : उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान आज, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

रायपुर. मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा 27 अक्टूबर को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के नए हॉल में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा. यह जानकारी राकेश तिवारी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम किसान नेता एवं सिंचाई पुरुष स्व. मनहरण लाल पाण्डेय की 88वीं जयंती ‘के अवसर पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे. प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह की उपस्थिति व अतिविशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर एवं रिटायर्ड आईएएस अनुराग पाण्डेय कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.

CG Morning News : अन्नदाता गर्जना महारैली आज 

रायपुर. भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के आह्वान पर 27 अक्टूबर को प्रदेशभर के किसान अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अन्नदाता गर्जना महारैली निकालेंगे. सुबह 11 बजे नवा रायपुर के तूता धरनास्थल से शुरू होने वाली इस रैली में प्रदेश के 33 जिलों से महिला और पुरुष किसान शामिल होंगे. किसान महानदी भवन (मंत्रालय) का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे. संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह और प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये से बढ़ाकर 3358 रुपये प्रति क्विंटल करना, फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को कृषक उन्नति योजना में शामिल करना और वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की बकाया 1700 करोड़ रुपये की राशि का तत्काल भुगतान करना शामिल है. इसके अलावा, किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक कराने, प्रति तौल अधिकतम 40 किलो 700 ग्राम धान लेने का आदेश जारी करने, बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने और टोकन व्यवस्था में सुधार की मांग की है. संघ के अनुसार, छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए बड़े किसानों को पांच, छोटे किसानों को तीन और सीमांत किसानों को दो टोकन दिए जाने चाहिए. साथ ही किसानों पर दबाव डालकर बैंक खातों का समर्पण कराने की प्रक्रिया बंद करने की मांग भी उठाई जाएगी. महारैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नवा रायपुर क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

Related posts

Morning News Brief: नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प; भारतीय सेना को ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

Bihar Morning News : बांकीपुर में वोटों की गिनती, पुलिस ड्राइवर संघ का धरना

MP Morning News: राज्यसभा सीट पर आज से नामांकन, खरगे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, CM का 3 जिलों में दौरा; पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें