Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 अक्टूबर 2026) की खबरों में नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प; गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत; भारतीय सेना को ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी; हूती हमलों के बीच चार देशों की अहम सीक्रेट मीटिंग ईरान में प्रमुख रहा.
1. नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है. मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध रुकवाने में मदद की, इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला. उन्होंने नॉर्वे की आलोचना करते हुए वहां से लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगाने की इच्छा भी जताई.
2. गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध गोलीबारी में 5 की मौत
गुवाहाटी: असम की राजधानी गुवाहाटी से गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आई है. उलुबरी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई है. शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत होने की खबर है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
3. भारतीय सेना को ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी
भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने तीनों सेनाओं के लिए ₹2.12 लाख करोड़ के पूंजीगत रक्षा अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया.
4. हूती हमलों के बीच चार देशों की अहम सीक्रेट मीटिंग ईरान में
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर आधिकारिक दौरे पर तेहरान पहुंचे हैं, जहां उनके प्रस्ताव पर ईरान, तुर्किये, पाकिस्तान और सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारी बैठक करेंगे. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध की आशंका बढ़ी हुई है. दोबारा युद्ध न शुरू हो, इसके लिए सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी तेहरान में ईरानी नेतृत्व से बातचीत करने वाले हैं.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
100% एथेनॉल वाले ईंधन E100 को सरकार की हरी झंडी:
केंद्र सरकार ने देश में 100% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. इस फ्यूल का इस्तेमाल उन स्पेशल व्हीकल्स में ही किया जा सकता है, जो इसके लिए खासतौर पर डिजाइन और सर्टिफाइड किए गए हों. यह फैसला कुछ कार कंपनियों के E100 कारों को बाजार में लॉन्च करने से ठीक पहले आया है.
पीयूष गोयल ने विदेशों में बसे भारतीयों की तारीफ की: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इन दिनों जर्मनी और नीदरलैंड के छह दिवसीय दौरे पर हैं. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की जमकर तारीफ की. गोयल ने कहा कि भारतीय अपने शांतिपूर्ण व्यवहार, मेहनत और पारिवारिक मूल्यों के कारण विदेशों में सम्मान हासिल करते हैं.
कन्नड़ भाषियों से नौकरी में भेदभाव पर CM डीके शिवकुमार सख्त: कर्नाटक में कन्नड़ भाषी लोगों के साथ भर्ती प्रक्रिया में कथित भेदभाव का मुद्दा गरमा गया है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने निजी संस्थानों और आईटी कंपनियों को चेतावनी दी है कि यदि भर्ती के दौरान कन्नडिगा उम्मीदवारों के साथ जानबूझकर भेदभाव किया गया, तो राज्य सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m