Charkhi Dadri News:संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत, सुबह तैरता मिला शव – Man Dies By Drowning In A Pond Under Suspicious Circumstances; Body Found Floating In The Morning


चरखी दादरी। गांव पातुवास में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह वीरवार रात खाना खाने के बाद घर से घूमने की बात कहकर निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के जोहड़ में पानी पर तैरता मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

परिजनों ने बताया कि राजेश उर्फ राजू वीरवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं लगा।

परिजन और ग्रामीण देर रात तक अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण जोहड़ की तरफ गए। इस दौरान उन्हें पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान राजेश उर्फ राजू के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया। एफएसएल टीम ने भी आवश्यक जांच की। इसके बाद चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक अवनीत कुमार ने बताया कि राजेश मजदूरी का काम करता था और वह एक लड़का व एक लड़की का पिता था। मृतक के पिता मेहुराम के बयान दर्ज किए गए हैं।



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News