Home Box OfficeDaayra Closing Collection: बुरी तरह फ्लॉप रही करीना कपूर की ‘दायरा’, जानें- क्लोजिंग कलेक्शन और कितना झेला नुकसान

Daayra Closing Collection: बुरी तरह फ्लॉप रही करीना कपूर की ‘दायरा’, जानें- क्लोजिंग कलेक्शन और कितना झेला नुकसान

by BollywoodNewsAndMovie


करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म ‘दायरा’ बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह फ़्लॉप रही. बिना किसी खास चर्चा के रिलीज हुई इस फिल्म से उम्मीद थी कि अच्छे रिव्यूज और लोगों की वर्ड-ऑफ़-माउथ से इसकी कमाई बढ़ेगी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फुस्स साबित हुई थी. आखिरकार, दो हफ़्ते सिनेमाघरों में रहने के बाद फिल्म का सफर खत्म हो गया है. जानते हैं इसका क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा है?

‘दायरा’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
‘दायरा’ ने भारत में सिर्फ़ 1.15 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और उसके बाद इसकी कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ.

  • फाइनल कलेक्शन अपडेट के मुताबिक, इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के दौरान महज 8.22 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया.
  • जो 9.7 करोड़ रुपये ग्रॉस के बराबर है. यानी ये 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई.
  • वहीं ओवरसीज में भी यह फ़िल्म बुरी तरह फ़्लॉप रही और इसने 2.2 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए.
  • भारत और विदेशों की ग्रॉस कमाई को मिलाकर, इसका कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 11.9 करोड़ रुपये ग्रॉस रहा.

‘दायरा’ को उठाना पड़ा कितना नुकसान? 
बता दें कि ‘दायरा’ 50 से 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसके मुकाबले इसने सिर्फ़ 8.22 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. यानी, ये अपने बजट का सिर्फ़ 16.44-13.7% हिस्सा ही वसूल किया. इसे 41.78-51.78 करोड़ रुपये (यानी 83.56-86.3%) का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. यह फ़िल्म भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर फ़्लॉप रही. बता दें कि करीना कपूर के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि इससे पहले उनकी दो फ़िल्में ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’  हिट रही थीं वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन के लिए यह लगातार चौथी फ़्लॉप फ़िल्म है; इससे पहले ‘विलायत बुद्धा’, ‘आई, नोबडी’ और ‘खलीफ़ा: द रूलर’ भी असफल रही थीं.

‘दायरा’ के बारे में
‘दायरा’ का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है और इसे विनीत जैन व धवल गाडा ने ‘जंगली पिक्चर्स’ और ‘पेन स्टूडियोज़’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फ़िल्म में प्रगति मिश्रा, प्रमोद सांघी, सुमाली खानीवाले, उपेंद्र चौहान और अन्य कलाकार भी शामिल हैं.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment