Dehradun News:भानियावाला में मार्ग चौड़ीकरण न होने से सुबह-शाम लग रहा जाम – Traffic Congestion Occurs Morning And Evening In Bhaniyawala Due To The Failure To Widen The Road


भानियावाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर स्थित भानियावाला मुख्य बाजार में सुबह और शाम जाम से हालात बेकाबू हो रहे हैं। दून जायका होटल से लेकर भानियावाला तिराहे तक करीब एक किलोमीटर मार्ग पर लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।

भानियावाला में टू लेन मार्ग को फोर लेन करने के लिए मुख्य बाजार से जमीन का अधिग्रहण किए दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। अधिग्रहित की गई जमीन से दुकानें, मकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि हटाए जा चुके हैं। इसके बावजूद टू लेन मार्ग को फोर लेन नहीं किया जा सका है। इससे सुबह और शाम भानियावाला में लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम के कारण इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों के अलावा हवाई पैसेंजरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इससे कई बार हवाई पैसेंजरों की फ्लाइट छूट जाती है। टू लेन मार्ग पर रेंगते हुए यातायात आगे बढ़ता है। जाम के कारण स्थानीय लोग मुख्य बाजार में खरीदारी करने से बचते हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होता है। स्थानीय लोगों को अपने घरों तक आवाजाही करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि भानियावाला में जाम से हर कोई परेशान है। उनकी मांग है कि पीएनबी बैंक के पास खाले को सौंग नदी में मिलाकर मार्ग को जल्द फोर लेन किया जाए।

भानियावाला मुख्य बाजार में एक बड़ा बरसाती नाला आकर मिलता है। वहीं एक नहर भी बाजार से होकर जा रही है। कुछ तकनीकी दिक्कतों को ठीक करने के बाद ही मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। – शंकर पुंडीर, जेई, कार्यदायी संस्था



Source link

Related posts

Budaun News:गुरु पर्व के उपलक्ष्य में तीसरे दिन भी निकली प्रभात फेरी – On The Occasion Of Guru Parv, A *prabhat Pheri* (morning Procession) Was Taken Out For The Third Consecutive Day

Shimla News:पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली प्रभात फेरी – A Morning Procession (prabhat Pheri) Was Taken Out, Led By The Panj Pyare

Bareilly News:संशोधित…शव घर में रखकर सुबह थाने कूच का एलान, गोरखपुर विवि के वीसी के खिलाफ दी तहरीर – Keeping The Body In The House, They Announced To March To The Police Station In The Morning, A Complaint Was Lodged Against The Vc Of Gorakhpur University