Delhi Police ACP Manasvi Vashishth Suspended


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Police ACP Manasvi Vashishth Suspended | Protest Headquarters News

नई दिल्ली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर 80 पुलिसकर्मियों ने ACP मनस्वी के नेतृत्व में सोमवार को प्रदर्शन किया था।

दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है।

सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

ACP मनस्वी ने ट्रांसफर के खिलाफ पुलिस हेडक्वार्टर के गेट नंबर-1 के बाहर प्रदर्शन किया था।

वकील से मारपीट के बाद हुआ था ट्रांसफर

ACP मनस्वी वशिष्ठ गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात थे, जबकि इंस्पेक्टर अरुण कुमार शाहदरा थाने के प्रभारी थे। 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में ललित बंसल नाम के एक वकील के साथ झड़प के बाद दोनों का ट्रांसफर हुआ था।

वकील के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद जिला अदालत के वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। व

उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। ट्रांसफर के आदेश के बाद 28 अक्टूबर को वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली थी।

पुलिसकर्मियों को मैसेज भेजकर प्रदर्शन के लिए बुलाया गया

इधर, पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर से नाराज कुछ पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन की तैयारी शुरू की। सोमवार को होने वाले प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुपों में मैसेज भेजकर पुलिसकर्मियों से हेडक्वार्टर पहुंचने की अपील की गई थी।

उनसे ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार की पुरानी पोस्टिंग बहाल करने की मांग उठाने को कहा गया था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला DCP और यूनिट प्रमुखों को अपने अधीन आने वाले पुलिसकर्मियों को हेडक्वार्टर पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मीटिंग के बाद हेडक्वार्टर से बाहर आते पुलिसकर्मी।

हालांकि, सोमवार सुबह करीब 150 पुलिसकर्मी हेडक्वार्टर के बाहर जुट गए। मौके पर पहुंचे नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मियों को समझाया।

उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर हेडक्वार्टर के अंदर जाने को कहा। हालांकि, पुलिसकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात की।

ACP मनस्वी के बयान पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को वकीलों के खिलाफ ACP मनस्वी वशिष्ठ के धमकी भरे बयानों के मामले में स्वत: संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। कई वकीलों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांब्रे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच के सामने यह मामला उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वशिष्ठ ने वकीलों के लिए ‘AK-47’ और ‘काले कोट के गुंडे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा कि वकील पहले इस मामले में औपचारिक याचिका दाखिल करें। याचिका मिलने के बाद मामले पर सुनवाई की जाएगी।

————————–

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली ACP विवेक भगत को एडिशनल-DCP चार्ज देने पर रोक: महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप; सरकार बोली- यह प्रमोशन नहीं

दिल्ली सरकार ने ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज देने पर रोक लगा दी है। भगत पर 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Related posts

Dainik Bhaskar Morning News Brief USA Iran Attack Before Election | Supreme Court Protest

Maharajganj News:बदहाल मिनी स्टेडियम की व्यवस्था पर भड़के खिलाड़ी, किया प्रदर्शन – It Remains Dark During Morning Practice Sessions; Facilities For Toilets And Drinking Water Are Also In A Poor State

Bihar News; Mount Litera Zee School Patna restricted Online Exam for 2 students for not depositing Transportation fee