Jailer 2 Day 20: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए मंगलवार रहा अमंगल, 20वें दिन लगा सबसे बड़ा झटका, 95% गिर गई कमाई


Last Updated:

Jailer 2 Box Office Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर कभी तूफान बनकर आई ‘जेलर 2 अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार खोती नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटाने वाली इस फिल्म की कमाई में अब ऐसी गिरावट आई है, जिसने ट्रेड को भी चौंका दिया है. पहले दो हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म तीसरे हफ्ते में संघर्ष करती दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि एक दिन पहले तक करोड़ों में कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में अचानक 95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर जब किसी फिल्म का जलवा सिर चढ़कर बोलता है तो हर दिन उसके नाम नए रिकॉर्ड दर्ज होने की उम्मीद रहती है. लेकिन वक्त बदलते देर नहीं लगती. कभी-कभी शानदार कमाई करने वाली फिल्म को भी ऐसे झटके का सामना करना पड़ता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होती. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे करने जा रही इस फिल्म की कमाई में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार तक करोड़ों में कारोबार करने वाली फिल्म मंगलवार को लाखों पर सिमट गई. रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है. फाइल फोटो.

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, अब फिल्म की कमाई लगातार कमजोर होती जा रही है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 17 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह फिल्म की अब तक की सबसे कम सिंगल डे कमाई है. फाइल फोटो.

इससे पहले 19वें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ऐसे में मंगलवार को इसकी कमाई में करीब 95 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती दो हफ्तों में शानदार प्रदर्शन करने वाली फिल्म के लिए यह गिरावट किसी बड़े झटके से कम नहीं है. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘जेलर 2’ ने पहले आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 334.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 98.55 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने कुछ हद तक अपनी पकड़ बनाए रखी, लेकिन अब दर्शकों की संख्या में कमी आने लगी है. फाइल फोटो.

20वें दिन की कमाई को शामिल करने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 459.87 करोड़ रुपये हो गया है. यानी रजनीकांत की यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ रुपये के आंकड़े से इंचभर दूर है. फाइल फोटो.

फिल्म की कमाई में गिरावट के पीछे सिनेमाघरों में बदलता माहौल भी एक वजह हो सकता है. नवंबर की शुरुआत के साथ दिवाली का माहौल है और दर्शकों के सामने मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद हैं. वहीं, 5 नवंबर को रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फाइल फोटो.

इस बड़ी फिल्म की रिलीज के बाद ‘जेलर 2’ को स्क्रीन्स और दर्शकों के मामले में कड़ी चुनौती मिल सकती है. ऐसे में आने वाले दिन रजनीकांत की फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं. फाइल फोटो.

‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. वह एक रिटायर्ड जेलर हैं, जो परिवार के साथ शांत जिंदगी बिताना चाहते हैं. लेकिन उनकी जिंदगी में उस वक्त नया मोड़ आता है, जब वह अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्करी गिरोह के निशाने पर आ जाते हैं. इसके बाद वह गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए ड्राइवर बनकर अंडरकवर मिशन पर निकलते हैं. फाइल फोटो.

फिल्म में एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति स्पेशल अपीयरेंस में नजर आते हैं. फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन के सन पिक्चर्स ने किया है. इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले महाधमाका, कमाई 100 करोड़ से इंचभर दूर, टली ‘गॉडजिला’ की रिलीज डेट

रामायण की रिलीज से पहले रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने किए 816 करोड़ पार, आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल

क्या रणबीर कपूर छीन लेंगे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का ताज? ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल; 100-150 करोड़…, Bollywood Hindi News