Deoria News:कमीशन मांगने का कथित ऑडियो वायरल – Alleged Audio Of Demand For Commission Goes Viral


बघौचघाट/तरकुलवा। पथरदेवा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से मारपीट और अपहरण की कोशिश के मामले के बीच सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है। रिकॉर्डिंग में ठेकेदार से काम के बदले सात प्रतिशत कमीशन मांगने, बजट स्वीकृत कराने और सांसद से मुलाकात कराने की बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।

कथित बातचीत में कुशीनगर जिले की तमकुहीराज, फाजिलनगर, सेवरही और दुदही नगर पंचायतों में निर्माण कार्यों के लिए बजट आवंटन का भी जिक्र होने की बात कही जा रही है। जीएसटी कटौती के बाद भुगतान और टेंडर से जुड़े विषय भी रिकॉर्डिंग में शामिल बताए जा रहे हैं।

आठ अक्तूबर की रात नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी हिमांशु प्रताप सिंह से मारपीट और अपहरण की कोशिश का आरोप लगा था। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह की शिकायत पर धीरज सिंह समेत पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। धीरज सिंह जेल में बंद है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने भी घटना पर नाराजगी जताई थी।

..

सांसद बोले::

मेरा इस घटना या वायरल ऑडियो से कोई लेना देना नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं।

शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद देवरिया

..

केंद्र व प्रदेश की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दोनों एक-दूसरे के भ्रष्ट कारनामों पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं। पथरदेवा नगर पंचायत में टेंडर को लेकर हुए विवाद से यह साबित हो गया है कि विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की जा रही है।

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री



Source link

Related posts

Fact Check: द‍िल्‍ली में प्रदर्शन के दौरान सेना ने नहीं की युवक की प‍िटाई, 2017 का वीड‍ियो अब झूठे दावे के साथ वायरल

Lucknow News:दलालों का ऑडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल सख्त – Kgmu And Balrampur Hospital Take Strict Action After Audio Of Brokers Goes Viral

Hathras News:ई-रिक्शा में शव ले जाने का वीडियो वायरल – Video Of Body Being Transported In E-rickshaw Goes Viral