Hathras News:ई-रिक्शा में शव ले जाने का वीडियो वायरल – Video Of Body Being Transported In E-rickshaw Goes Viral


{“_id”:”6acfe3dedd4c78ad9d0970a1″,”slug”:”video-of-body-being-transported-in-e-rickshaw-goes-viral-hathras-news-c-56-1-hts1004-155710-2026-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: ई-रिक्शा में शव ले जाने का वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पोस्टमार्टम हाउस से ई-रिक्शा में शव ले जाते परिजन। स्रोत : वीडियोग्रैब
– फोटो : Videograb

हाथरस। पोस्टमार्टम हाउस से ई-रिक्शा में शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शव ले जा रहा शख्स दावा कर रहा है कि उसे एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई।


दरअसल सासनी के बिजलीघर क्षेत्र के रहने वाले यासीन (40) पुत्र नसरुद्दीन का शव 13 अक्तूबर को पराग डेयरी के निकट मिला था। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद यासीन का चचेरा भाई रमजानी ई-रिक्शा से शव सासनी लेकर गया। रमजानी ने दावा किया उसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने अपने वाहन की खुद व्यवस्था करने के लिए कहा।

कहने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। निजी एंबुलेंस काफी रुपये मांग रही थी, इसलिए ई-रिक्शा कर लिया। सीएमओ डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस के लिए दो एंबुलेंस व दो चालक उपलब्ध हैं। मृतक के परिजनों ने स्टाफ से एंबुलेंस के लिए नहीं कहा था। यदि स्टाफ ने मना किया था तो अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए थी। संवाद



Source link

Related posts

Fact Check: द‍िल्‍ली में प्रदर्शन के दौरान सेना ने नहीं की युवक की प‍िटाई, 2017 का वीड‍ियो अब झूठे दावे के साथ वायरल

Lucknow News:दलालों का ऑडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू और बलरामपुर अस्पताल सख्त – Kgmu And Balrampur Hospital Take Strict Action After Audio Of Brokers Goes Viral

Deoria News:कमीशन मांगने का कथित ऑडियो वायरल – Alleged Audio Of Demand For Commission Goes Viral