Dhampur Viral Video Case | Bijnor Police Station In-Charge Line Hazir


शहबाज अनवर | धामपुर अलैहपुर(धामपुर ), बिजनौर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में धामपुर पुलिस ने धामपुर में वायरल वीडियो के मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दावा किया गया था कि ये वीडियो गांव जैतरा में पुलिस चौकी के निकट की है, साथ ही मारपीट की घटना चौकी के भीतर भी होने का दावा किया गया था। अब इस मामले में धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी समीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है बता दें कि बुधवार दोपहर को एक वीडियो वायरल हुई थी। दावा किया गया था कि यह वीडियो गांव जैतरा स्थित चौकी के नजदीक की है। यहां कुछ युवक एक युवक के साथ सड़क पर खुलेआम मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले ने शाम होते-होते इतना तूल पकड़ लिया की देर शाम एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने धामपुर थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह और जैतरा चौकी इंचार्ज पवन उज्जवल को लाइन हाजिर कर दिया गया। मोहल्ला बाड़वान निवासी समीर अहमद पुत्र मिज़ारिलाही की तहरीर पर आकाश व अरुण निवासी जोगीपुरा, नवदीप निवासी कुंडीपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल धीरज सोलंकी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Related posts

रीवा की भूतिया बाइक का VIDEO वायरल, पितृ पक्ष का डर फैला, लोग घर छोड़ने को तैयार… फिर निकला ये बड़ा राज

मऊ से गोरखपुर की तरफ रवाना हुआ 308 पहिये वाला वायरल महाबली ट्रक, देखने वालों की लग रही भीड़

स्टेशन पर वीआईपी अंदाज में घूमती दिखीं दो भैंसें, वीडियो देख लोग बोले- टिकट किसने दिया? – Two Buffaloes Roam Inside Rani Kamalapati Railway Station, Video Goes Viral