रत्नाबांधा के पास देर रात हादसा
धमतरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रत्नाबांधा के पास एक युवक सड़क पर आकर सो गया था। करीब एक मिनट बाद वहां से गुजर रही अज्ञात कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद युवक कर
.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। युवक को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखिये यह तस्वीरें
सड़क पर सो रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला।
हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम।
सड़क पर कपड़े उतारकर सो गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची (21) देर रात रत्नाबांधा के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने कपड़े उतारे और बीच सड़क पर ही सो गया। CCTV फुटेज में युवक को सड़क पर सोते हुए देखा जा सकता है।
फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि युवक के पास से कई वाहन गुजरते रहे, लेकिन कुछ देर बाद एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक वाहन के साथ करीब 12 फीट तक घसीटा गया। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया।
सड़क पर सो रहे युवक के ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार कार।
हादसे के बाद युवक को करीब 12 फीट तक घसीटता ले गया अज्ञात वाहन।
एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसा होते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद वरदान एंबुलेंस की मदद से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना का पूरा क्रम सामने आया है। फुटेज में युवक को सड़क पर आते और फिर वहीं सोते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद कुछ वाहन उसके पास से निकलते हैं। करीब एक मिनट बाद एक वाहन युवक को कुचलते हुए आगे निकल जाता है।
हादसे के बाद युवक के करीब 12 फीट तक घसीटे जाने की बात सामने आई है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
जिला अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया।
नशे की हालत में होने की बात, पुलिस ने नहीं की पुष्टि
स्थानीय जानकारी और CCTV फुटेज के आधार पर युवक के नशे की हालत में सड़क पर सोने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से युवक के नशे में होने की पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि रत्नाबांधा के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज समेत अन्य जानकारी के आधार पर वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
…………………
इस से जुडी यह खबर भी पढ़िए
रायपुर में सड़क हादसे का लाइव VIDEO:स्कूटी सवार बाप-बेटे को बस ड्राइवर ने मारी टक्कर, गाड़ी को 15 फीट तक घसीटा
रायपुर में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी। …पढ़िए पूरी खबर