BB20: बीमारी में भी काजी से बुरी तरह भिड़े स्काउट और यंग, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई गेमिंग स्टार्स की क्लास


नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. बुधवार को शो के 32वें एपिसोड में घर के अंदर न्यूज रूम टास्क के दौरान बहुत बडा बवाल हो गया. आसिफ के न्यूज रूम डिबेट शो के दौरान काजी तौकीर और गेमिंग स्टार स्काउट ओपी के बीच जमकर लडाई हो गई. दोनों के बीच बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ पहुंची और पूरे घर का माहौल खराब हो गया.

न्यूज रूम डिबेट के बीच शुरू हुई बहस

एपिसोड में आसिफ एंकर बनकर डिबेट विद आसिफ शो चला रहे थे. घर के सभी लोग हंसी-मजाक के मूड में थे और अलग-अलग मुद्दों पर बात कर रहे थे. लेकिन तभी काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच चड्डी के मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई. काजी स्काउट के एकदम पास आकर कहने लगे कि उन्हें जोकर बनने पर गर्व महसूस होता है. काजी के इतना करीब आने से माहौल अचानक गर्म हो गया. काजी जब चिल्लाते हुए स्काउट के चेहरे के पास आए तो स्काउट बुरी तरह भडक गए. स्काउट ने तुरंत कहा कि अरे थूक क्यों रहा है. इसके बाद स्काउट ने अपना हाथ काजी की जैकेट पर पोंछ दिया. स्काउट की इस हरकत से काजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और एक दूसरे पर चिल्लाने लगे.

गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंची नौबत

विज्ञापन

दोनों के बीच गुस्सा इतना बढ़ गया कि वे खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगे. घर के बाकी सदस्य उनकी इस गंदी भाषा और झगडे से काफी इरिटेट दिखे. काजी बहुत ज्यादा गुस्से में आ गए थे और उन्होंने माही से पानी मंगवाया. दोनों के बीच हाथापाई जैसी नौबत आ गई थी, जिसके बाद घरवालों ने बीच-बचाव करके दोनों को किसी तरह अलग किया.

माही ने कहा बुलीज तो काजी बोले दादा

न्यूज रूम की बहस खत्म होने के बाद भी दोनों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ. यंग भी स्काउट के सपोर्ट में आकर काजी के खिलाफ खडे हो गए. वहीं शुरूआत में काजी की टीम में रहने वाले उनके दोस्त, अमन गांधी, उदिति सिंह, आरिश्फा खान भी सिंगर के एगेंस्ट दिखाई दिए. इसके अलावा घर के सभी कंटेस्टेंट काजी और स्काउट की लड़ाई को देख हंसते नजर आए. यह सब देखकर माही ने काजी से कहा कि ये लोग बुलीज हैं. इस पर काजी तौकीर ने कडे तेवर दिखाते हुए कहा कि मैं बुलीज का दादा हूं.

इसके बाद वो चुप-चाप बैठे दिखाई दिए, दरअसल इन दिनों काजी तौकीर बीमार चल रहे हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए वह शांत हो गए. बता दें कि काजी के बीमार होने के बाद भी स्काउट का इस कदर काजी से लड़ना फैंस को पसंद नहीं आया है, फैंस ने काजी का सपोर्ट किया. वहीं स्काउट और यंग को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी खरी-खोटी सुनाई है. एक यूजर ने लिखा इंसानियत खतम हो गई है, वो आदमी बीमार है फिर भी ये जबरदस्ती लड़े जा रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा वीकेंड का वार में इस बार स्काउट का गेम बजेगा. अब देखना ये होगा कि अगले वीकेंड का वार में सलमान खान किसकी क्लास लगाएंगे हैं.



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : कुमार सानू की बेटी ले सकती हैं बिग बॉस में एंट्री, वाइल्ड कार्ड बनकर लेकर आएंगी तूफान!, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: अटेंशन की भूखी या मास्टरमाइंड? लव गिल के ‘फिजिकल’ होने के पीछे का मनोव‍िज्ञान समझ‍िए – bigg boss 20 love gill psychological behavior attention seeking edmm

BB20: बीमारी में भी काजी से बुरी तरह भिड़े स्काउट और यंग, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई गेमिंग स्टार्स की क्लास