Home HollywoodDhurandhar की आंधी में उड़ीं हॉलीवुड फिल्में, विदेशी सिनेमा पर कहर बनकर टूटा ‘हमजा’; कराया करोड़ों का नुकसान

Dhurandhar की आंधी में उड़ीं हॉलीवुड फिल्में, विदेशी सिनेमा पर कहर बनकर टूटा ‘हमजा’; कराया करोड़ों का नुकसान

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के तूफान से लगभग कई फिल्मों का भविष्य खतरे में चला गया। इनमें से कुछ तो फ्लॉप हो गईं और कुछ फिल्में टल गईं। ये शायद एक फिल्म की सक्सेस का नतीजा ही है कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों की नाक में दम भी ‘धुरंधर’ ने ही किया है।

इसका नतीजा तो यह है कि जब से धुरंधर शब्द सिनेमाघरों तक पहुंचा है, हॉलीवुड फिल्में अपनी राहें बदल रही हैं और या तो फ्लॉप रही हैं। किन हॉलीवुड फिल्मों की रफ्तार पर ‘हमजा’ ने लगाया है ब्रेक, आइए जानते हैं…

हॉलीवुड फिल्मों का बदला गणित

साल 2025 के दिसंबर महीने की शुरुआत में फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) आई। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। बस तबसे लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदले हुए हैं। इसके बाद ‘धुरंधर 2’ ने दस्तक दे दी और नतीजा हॉलीवुड सिनेमा को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को नहीं रोक पाई अक्षय की ‘भूत बंगला’, दुनियाभर में Ranveer Singh की फिल्म ने कमाई से काटा गदर

dhurandharrr (5)

हालांकि ऐसा नहीं है कि धुरंधर के चलते बाकी फिल्मों ने कमाई नहीं की, कमाई तो हुई है, लेकिन उम्मीद से बहुत कम। हॉलीवुड फिल्मों (Hollywood Movies) की बात करें तो पिछले महीनों में ‘अवतार 3’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘जूटोपिया 2’ समेत कई फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि इन फिल्मों में सिर्फ अवतार 3 ही ऐसी रही जिसने इंडिया में अच्छी कमाई की। धुरंधर ने एक तरफ हिंदी फिल्मों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया ही, साथ ही हॉलीवुड फिल्मों का गणित भी बदल दिया।

project

हॉलीवुड फिल्मों ने ‘धुरंधर एरा’ में कितना कमाया?

इंटरनेशनल मार्केट में आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म का दबदबा खूब देखने को मिला। ओवरसीज में फिल्म की अच्छी कमाई हुई है, लेकिन दूसरी ओर बाहर की फिल्मों ने इंडिया में आकर कितना कमाया है, अब एक नजर इस पर। नवंबर 2025 में जूटोपिया 2 रिलीज हुई और इस फिल्म ने भारत में करीब 85 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 15500 करोड़ से ज्यादा की रही।

Avara

इसके बाद ‘अवतार: फायर एंड एश’ आई और इस फिल्म ने भारत में करीब 420 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 12300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। अवतार इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसने इतनी कमाई की। इसके अलावा प्रोजेक्ट हेल मैरी ने करीब 65 करोड़ का ही कारोबार किया है और स्क्रीम 7, मिक्की 17 महज 20 से 22 करोड़ का ही कलेक्शन भारत में कर पाईं।

cardw

(Photo: AI)

धुरंधर से पहले अच्छी कमाई कर रही थीं हॉलीवुड फिल्में

वहीं धुरंधर (Dhurandhar 2) से पहले भारत में जो भी हॉलीवुड फिल्म आ रही थी, वो अच्छी कमाई कर रही हैं। हालांकि ज्यादातर फिल्मों पर तब भारतीय फिल्मों का असर उतना नहीं हुआ था। मुफासा- लॉयन किंग ने भारत में 132 करोड़ से ज्यादा कमाए। इसके अलावा ‘ग्लैडिएटर’, ‘मोआना 2’ और ‘कैप्टन अमेरिका’ जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी ठीक रहा था।

धुरंधर के चलते कई हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट तक बदलनी पड़ी। प्रोजेक्ट हेल मैरी इसमें से एक फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट बदली गई। इसके अलावा एंवेजर्स डूम्सडे और स्पाइडर मैन जैसी फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स को भी टालना पड़ा। अब फिलहाल धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है।

IMG_3531.JPG

फिल्म का भारत में करीब 60 से 70% स्क्रीन्स पर कब्जा है, ऐसे में फिलहाल धुरंधर की आंधी में जो आ रहा है, वो उड़ जा रहा है। यही वजह है कि ‘धुरंधर’ के चलते हॉलीवुड फिल्मों को प्राइम स्लॉट्स और शो की टाइमिंग्स नहीं मिल पा रही हैं। मतलब कहा जा सकता है कि हॉलीवुड फिल्मों की सांसें रोकने में ‘धुरंधर’ ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को परास्त कर Dhurandhar 2 के निशाने पर आमिर खान की ‘दंगल’, दुनियाभर में कर रही जमकर कमाई



Source link

You may also like

Leave a Comment