Dhurandhar Grammy: बॉक्स-ऑफिस के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के गानों का धमाल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी एंट्री


नई दिल्ली.  आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने पिछले साल और इस साल ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब फिल्म के गानों का तहलका देखने को मिलने वाला है. धुरंधर 2 के गानों ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी. ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री हो गई है.

‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री.

टी सीरीज और B62 स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है. इस अकाउंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि शाश्वत सचदेव का गाना बेस्ट कॉम्पाइलेशन साउंडट्रैक कैटेगरी में एंट्री हो रही है.  B62 स्टूडियोज ने एक्स पर पोस्ट कहा बताया कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों को ग्रैमी में एंट्री.

‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की ग्रैमी में एंट्री

‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने कई कैटेगरी में ग्रैमी के लिए लड़ेंगे. बेस्ट कॉम्पाइलेशन के साथ ही धुरंधर के गाने कई सारे इंडिवुजअल कैटेगरी में भी लड़ेगी. विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए गानों के लिए ‘फिर से’, ‘जान से गुजरता है’, ‘कन्हैया’ भी बेस्ट म्यूजिक परफॉर्मेंस के तहत नॉमिनेट होंगे. फिल्म के गाने ‘आरी आरी’ को बेस्ट एशियन पॉप परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

बता दें कि महज ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री से गानों को नॉमिनेशन नहीं मिलता है. किसी भी गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन हासिल करने से पहले रिकॉर्डिंग एकेडमी की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पास करना पड़ता है. उसके बाद वोटिंग प्रोसेस होता है और वोटिंग के बाद ही किसी भी गाने को ग्रैमी के लिए नॉमिनेट किया जाता है.

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई थी

पिछले साल आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर आई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पांस मिला था. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. वहीं इस साल मार्च में धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुई. फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी जबरदस्त कमाई की थी.

विज्ञापन



Source link

Related posts

Friday Box Office: फ्राइडे को ‘दृश्यम 3’ के आगे ‘द वन’ ने तोड़ा दम, ‘हनुमान अंश’ का महा चमत्कार उडा़ देगा होश

Dhurandhar The Revenge के गानों ने किया कमाल, ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुआ एल्बम, Bollywood Hindi News

– Neem Karoli Baba Hanuman Ansh Box Office Collection Biggest 9th Week Of All Time history tmovg