सिनेमाघरों में ‘दृश्यम 3’ धूम मचा रही है. वहीं हैरानी की बात ये है कि रिलीज के दो महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है. अब ये 10वें हफ्ते में एंट्री भी कर गई है. वहीं ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ की हालत खराब है. जानते हैं फ्राइडे को इन सभी फिल्मों ने कितने नोट बटोरे?
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इसके फर्स्ट वीक का कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये रहा है. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसी के साथ इसके दूसरे वीकेंड पर भी गर्दा उड़ान की पूरी उम्मीद है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसकी भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 260 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द वन’ ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
‘द वन’ ने पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई. यहां तक कि ये लाखों में सिमट गई. बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म ने सेकंड वीक में 12.20 करोड़ की कमाई की. वहीं अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 55 लाख की कमाई की है.
- जिसके बाद इसकी भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 66.35 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द पैराडाइज’ ने तीसरे फ्राइडे कितना कमाया?
नानी और कयादू लोहार की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की कमाई में मंदी बनी हुई है. रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को भी इसका कलेक्शन काफी कम रहा.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को भारत में 51 लाख की नेट कमाई की.
- जिसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 119.54 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 171.96 करोड़ रहा.
‘हनुमान अंश’ ने 10वें फ्राइडे कितनी की कमाई?
‘हनुमान अंश’ तो बॉक्स ऑफिस पर जम गई है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो महीनों से ज्यादा हो गए हैं लेकिन ये अब अपनी कमाई से हैरान कर रही है. बता दें कि 9वें गुरुवार इसने 75 लाख रुपये कमाए थे लेकिन 9वें फ्राइडे इस फिल्म ने फिर चमत्कारिक परफॉर्म किया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 64वें दिन यानी 10वें फ्राइडे को 1.20 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ की भारत में 64 दिनों की नेट कमाई अब 329.18 करोड़ रुपये हो गई है.