Diwali Box Office History: 15 Cr बजट, 900 Cr कमाई… 2017 में नन्ही एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी की फौज को दी थी मात


Last Updated:

Diwali Box Office History: 2017 में दिवाली पर ‘गोलमाल अगेन’ के सामने छोटे बजट की फिल्म रिलीज हुई थी. जिसकी सफलता के आगे अजय देगवन और रोहित शेट्टी के भी होश उड़ गए थे. सिर्फ भारत में ही नहीं, चीन में भी इसने दबाकर बिजनेस किया था.

Image: secret superstar Movie Scene

दिवाली के मौके पर इस साल रणबीर कपूर की रामायण दस्तक दे रही है. जिसे लेकर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मेकर्स ने जमकर प्रमोशन किया है और खूब पैसा भी बहाया है. अब देखना ये है कि प्रभु राम की कृपा मेकर्स पर कितनी बरसती है. वैसे दिवाली बॉक्स ऑफिस के लिहाज से एक अहम त्योहार भी है और मौका भी. ऐसा कई बार देखने को मिला है कि दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया है. ऐसा ही एक बार साल 2017 में भी हुआ था. जब मल्टीस्टारर फिल्म के आगे एक नई एक्ट्रेस की फिल्म डटकर खड़ी रही. शानदार बिजनेस भी किया और खूब नाम भी कमाया.

जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 2017 में दिवाली पर रिलीज हुई ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने कमाई के साथ साथ लोगों का दिल भी जीता था. आजतक फिल्म की कहानी, एक्टिंग और कंटेंट की जमकर तारीफ होती है. सबसे बड़ी बात ये है कि ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ से पंगा लिया था.

‘गोलमाल अगेन’ का कलेक्शन

‘गोलमाल अगेन’ की परफॉर्मेंस की पहले बात करते हैं. अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी, तब्बू और कुणाल खेमू जैसे सितारों से सजी फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रैंचाइजी की फिल्म ने साल 2017 में बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था तो वर्ल्डवाइड 308 करोड़ रुपये कमाने में कामयाबी हासिल की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का कलेक्शन

‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्म के आगे ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने शानदार परफॉर्म किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि जायरा वसीम की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 912 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था. इसने भारत में 63 करोड़ रुपये का नेटकलेक्शन किया था तो 81 करोड़ रुपये इसका ग्रोस कारोबार था. जबकि विदेशों से इसकी कमाई 831.47 करोड़ रुपये थी. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की वर्ल्डवाइड कमाई ‘गोलमाल अगेन’ और कई बिग ब्लॉकबस्टर से ज्यादा थी. इसने 57 दिनों में करीब दुनियाभर से 912 करोड़ रुपये कमाए थे.

चाइना से हुई थी सबसे ज्यादा कमाई
आमिर खान की चीन में जबरदस्त पॉपुलैरिटी है. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को भी चाइना में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. सिर्फ चाइना से ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की 750 करोड़ से अधिक कमाई हुई थी.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें





Source link

Related posts

29 साल पहले ‘औरत’ बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

तीसरे दिन Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा – Jagran

8.30 बजे तक तीसरे दिन 50 करोड़ के पार ‘रामायण’, तोड़ा ‘दंगल’-‘धुरंधर’ समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड