Drishyam 3: अजय देवगन की दहाड़, नोट छापने की मशीन बनी ‘दृश्यम 3’, रविवार को दुनियाभर में हुई बंपर कमाई


नई दिल्ली. अजय देवगन, तब्बू की ये फिल्म इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का लास्ट पार्ट है. फिल्म के सस्पेंस की जमकर तारीफ हो रही है. 3 दिन में अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए और पुराने वालों को ध्वस्त कर डाला.

दृश्यम 3 ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जमकर दहाड़ लगाई. फिल्म ने धुंआधार तरीके से कमाई की. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. वीकेंड का फिल्म को भरपूर फायदा मिला.

दृश्यम 3 ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. रविवार को फिल्म ने शनिवार से ज्यादा कलेक्शन किया. फिल्म के सस्पेंस ने दिमाग घूमा दिया और ये सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को देश के साथ ही विदेशों में भी धमाकेदार रिस्पांस मिला है. बीते रविवार यानी कि रिलीज के तीसरे दिन ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 17,323 शो के जरिए 61 करोड़ रुपये की कमाई की.

बीते रविवार की कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ की भारत में कुल नेट कमाई 176.50 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹211.80 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं विदेशों में भी फिल्म की अच्छी कमाई जारी रही.

तीसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से ₹20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹61 करोड़ हो गई है. देश और विदेश की कमाई मिलाकर अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम 3 का कुल कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये हो गया.

तीन दिन के अंदर दृश्यम 3 ने 272.80 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. ये अजय देवगन के करियर की सबसे फास्ट 100 करोड़ी फिल्म है. इसके साथ ही ये फिल्म एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी रही.

दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. वो फिल्म के तीसरे पार्ट का भी हिस्सा होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बार कहानी में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई. नए कलाकारों के साथ अभिषेक पाठक ने अपनी फिल्म को नया आयाम देते हुए इस कहानी को खत्म कर दिया.



Source link

Related posts

तीन दिन में 300 करोड़ के करीब अजय देवगन की दृश्यम 3, पहले वीकेंड में मचाया ‘गदर’ – drishyam 3 the conclusion box office collection day 3 ajay devgn first weekend record tmovj

विजय थलपति के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ का तीसरा दिन, जानिए इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 BO Day 4 Live Updates: मंडे को 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी ‘दृश्यम 3’? 12 बजे तक 178 करोड़ के हुई पार