तीन दिन में 300 करोड़ के करीब अजय देवगन की दृश्यम 3, पहले वीकेंड में मचाया ‘गदर’ – drishyam 3 the conclusion box office collection day 3 ajay devgn first weekend record tmovj


ये साल 2026 बॉलीवुड के लिए काफी खास गुजरा है. एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी पैसा भी कमाया. धुरंधर द रिवेंज, हनुमान अंश, और अब दृश्यम 3 ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़े. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर दृश्यम द कन्क्लूजन का जबरदस्त क्रेज नजर आया. 

रविवार को दृश्यम 3 ने देखा जंप

फिल्म ने अपने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. दृश्यम 3 ने 62 करोड़ कमाकर इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग अपने नाम की. साथ ही अजय देवगन को अपने 35 साल के फिल्मी करियर की सबसे बेहतरीन ओपनिंग भी मिली. इसके बाद शनिवार को भी फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. दो दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के पास पहुंची. मगर संडे का दिन दूसरे दिन के मुकाबले काफी बड़ा साबित हुआ. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, दृश्यम 3 ने रविवार को 14% का जंप लिया और बॉक्स ऑफिस पर 17 हजार के आसपास शोज के जरिए नेट 61 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन तीन दिनों में 176.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. रविवार को औसतन ऑक्यूपेंसी 56% नोट हुई. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन तीन दिनों में 272.80 करोड़ रुपये हो गया है. पहले ही वीकेंड में दृश्यम 3 300 करोड़ के पास पहुंच चुकी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 

अजय की फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो चौथी बड़ी फर्स्ट वीकेंड ओपनिंग ली है. उनसे पहले रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज है. फिर शाहरुख खान की दो फिल्में- जवान और पठान हैं. अजय देवगन ने सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है. 

सोमवार होगा असली टेस्ट

दृश्यम 3 ने रविवार को तो दमदार कमाई करके कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. मगर इसका असली टेस्ट सोमवार को होने वाला है. कामकाजी दिन के कारण आमतौर पर फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने मिलती है. हालांकि अगर अजय देवगन की ये फिल्म सोमवार को भी मजबूत पकड़ बना गई, और बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में 200 करोड़ रुपये नेट कमाई का आंकड़ा छू गई तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन 400-500 करोड़ या उससे भी ज्यादा तक जा सकता है. देखना है कि ऐसा संभव हो पाता है या नहीं.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन ‘रेड 2’ से ‘भूत बंगला’ तक के तोड़े रिकॉर्ड

विजय थलपति के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ का तीसरा दिन, जानिए इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, Bollywood Hindi News

Drishyam 3: अजय देवगन की दहाड़, नोट छापने की मशीन बनी ‘दृश्यम 3’, रविवार को दुनियाभर में हुई बंपर कमाई