Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, डबल डिजिट कलेक्शन के साथ पहले दिन मारेगी सेंचुरी


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे देखते हुए 27 सितंबर से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें चौंकान वाले आंकड़े देखने को मिले। सिर्फ 24 घंटों में ही ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने अपने ओपनिंग डे के लिए जबरदस्त प्री-सेल्स कलेक्शन किया।

इससे यह साबित होता है कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म शानदार शुरुआत करने जा रही है।

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 1.50 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसकी कुल कमाई 7.16 करोड़ रुपये हो गई है।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज में अभी भी तीन दिन बाकी हैं, इसलिए उम्मीद है कि प्री-सेल्स के दौरान इसकी रफ्तार और बढ़ेगी और रिलीज से पहले ही यह शानदार कमाई कर लेगी।

क्या है क्रिटिक्स का अनुमान?

ट्रेड एनलिस्ट का मानना है कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन आसानी से 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि, अगर एडवांस बुकिंग बेहतर होती है और पहले दिन दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो हम इससे और बेहतर कमाई की उम्मीद कर सकते हैं।

पुरानी फिल्मों के कलेक्शन पर ध्यान दें तो ‘दृश्यम 2’ ने भारत में 15.38 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 239.67 करोड़ रुपये नेट रहा था। इस हिसाब से देखें तो ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन आसानी से ‘दृश्यम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।



Source link

Related posts

The Vvan And Avengers Endgame Encore Box Office Collection Know Earning Of The Paradise Vs Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: 52वें दिन हनुमान अंश ने रचा इतिहास, भारत और दुनियाभर में नीम करोली बाबा की फिल्म का डंका  | Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52 Neem Karoli Baba film Hanuman Ansh makes history on Day 52 crossing 300 crore in India and 400 crore worldwide

मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ‘द पैराडाइज’? 5 दिनों में नहीं कमा पाई 100 करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ का हाल