Kausambi News: आरक्षी ने भाइयों संग देवर-भाभी को पीटा, वीडियो वायरल, Kausambi Hindi News


Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में घर के सामने स्नानागार का निर्माण कराने का विरोध करने पर देवर-भाभी की पिटाई की गई। पीटने का आरोप छुट्टी लेकर घर आए सिपाही व उसके भाइयों पर है। पिटाई का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरक्षी समेत दो आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है। शहजादपुर गांव की ज्ञानमती पत्नी भारत लाल मौर्य ने बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसी सगे भाई रामू मौर्य, सुनील मौर्य व श्यामू मौर्य उसके घर के सामने स्नानागार का निर्माण करा रहे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके देवर अजय को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देवर-भाभी की जान बचाई। वहीं, पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। सोमवार को यही वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। हालांकि, पुलिस ने घटना के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी रामू मौर्य औरैया जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। इन दिनों वह अवकाश लेकर घर आया हुआ था। उस पर भी निरोधात्मक कार्रवाई हुई है।



Source link

Related posts

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News

Badaun News: पानी में गोवंश के डूबे होने का वीडियो वायरल, Badaun Hindi News

Meerut News: गांधी बाग में युवतियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, Meerut Hindi News