Drishyam 3 BO: वीकडेज में स्ट्रगल कर रही है अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, बुधवार तक कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। पहले हफ्ते में धमाका करने के बाद अब ये फिल्म दूसरे में स्ट्रगल का रही है। जानिए अब तक इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म ने पहलेहफ्ते में धमाकेदार कमाई की थी। अब दूसरे हफ्ते तक ये फिल्म 327 करोड़ के पार पहुंच गई है। वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने वाली दृश्यम 3 वीकडेज में स्ट्रगल करती नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को तीसरे वीकेंड पर जबरदस्त फायदा होगा। अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने इस फिल्म को साउथ एक्टर्स भी पसंद कर रहे हैं हाल में मोहनलाल ने इस फिल्म की तारीफ की थी। जानिए दूसरे बुधवार को फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

दृश्यम 3 की अब तक की कमाई

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 गांधी जयंति यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वाले दिन सबसे ज्यादा 62 करोड़ रुपए कमाए थे। पहले वीकेंड तक ये फिल्म 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गई थी। वहीं पहले हफ्ते के वीक डेज भी फिल्म ने डबल डिजिट में अच्छा कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड को भी करीब 50 करोड़ कमाए। लेकिन दूसरे हफ्ते के वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। बुधवार को फिल्म ने रात 10 बजे तक 5।25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इस टेबल से जानिए अब तक की कमाई

दृश्यम 3 की अब तक की कमाई कलेक्शन (नेट)
पहले हफ्ते की कमाई 245.50 करोड़ रुपये
8 वां दिन 14.50 करोड़ रुपये
9 वां दिन 26.50 करोड़ रुपये
10 वां दिन 22.50 करोड़ रुपये
11 वां दिन 4.63 करोड़ रुपये
12 वां दिन 8.50 करोड़ रुपये
13 वां दिन 5.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई 328.75 करोड़ रुपये

दृश्यम का धमाका

साल 2013 डायरेक्टर जीतू जोसफ ने एक मलयालम फिल्म बनाई थी जिसका नाम था दृश्यम। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में एक्टर मोहनलाल ने काम किया था। बाद में जीतू जोसफ ने अजय देवगन के साथ साल 2015 में इसी नाम से हिंदी फिल्म दृश्यम बनाई। हिंदी ऑडियंस पर इस फिल्म ने छाप छोड़ दी। साल 2022 में इसका दूसरा पार्ट बनाया गया जो जबरदस्त हिट रहा। और अब अजय देवगन दृश्यम 3 ले आए हैं।

अजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

अजय देवगन करीब 35 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिलाया है। लेकिन दृश्यम 3 की सफलता और कमाई ने उनकी पिछली फिल्मों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। करीब 120 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब 350 करोड़ पार करने वाली है। वर्ल्डवाइड फिल्म 500 करोड़ छूने वाली है। इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में दृश्यम 3 का नाम शामिल हो गया है।

दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत छाए

दृश्यम की अजय देवगन के अलावा एक्ट्रेस तबू, इशिता दत्ता, श्रिया सरन, एक्टर रजत कपूर नजर आ रहे हैं। जयदीप अहलावत ने इस तीसरी कड़ी में एंट्री अपने किरदार राजवीर सिंह तोमर से कमाल कर दिया है। इस फिल्म में प्रकाश राज भी नजर आए हैं।





Source link

Related posts

‘जेलर 2’ बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

69वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म Hanuman Ansh पर बरसे नोट, बुधवार को सिंगल डिजिट में की कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Ajay Devgn Film Crosses 500 Crore Worldwide Hanuman Ansh Nears 350 Crore – Entertainment News: Amar Ujala