Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्‍म ने 12वें दिन रचा इतिहास, 35 साल में ऐसा पहली बार, कमाई ₹500Cr पार – drishyam 3 the conclusion box office collection day 12 creates history for ajay devgn first film to cross 500 crore worldwide


अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने र‍िलीज के 12वें द‍िन वो क‍िया है, जो बीते 35 साल में नहीं हुआ। मंगलवार को जहां फ‍िल्‍म की कमाई में 41% से अध‍िक की बढ़ोतरी हुई, वहीं यह एक्‍टर के करियर की पहली फ‍िल्‍म बन गई है, ज‍िसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार क‍िया है। यह 2026 की दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म भी बन चुकी है।

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्‍म ने 12वें दिन रचा इतिहास, 35 साल में ऐसा पहली बार, कमाई ₹500Cr पार
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के 12वें दिन बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया है। महज 12 दिनों में इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड ₹501 करोड़ से अध‍िक की ग्रॉस कमाई कर ली है। इसी के साथ यह अजय देवन के 35 साल के करियर में सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर बन गई है। यह 57 साल के एक्‍टर की पहली पहली फ‍िल्म है, जिसने दुनियाभर में ₹500 करोड़ से अध‍िक का बिजनस किया है। अभिषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम थ्रिलर फ‍िल्म ने ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के लिए एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। मंगलवार को देश में फिल्‍म कमाई में 41% की जबरदस्‍त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बाद दुन‍ियाभर में यह 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ‍िल्म बन गई है।

अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्‍बू, प्रकाश राज, श्र‍िया सरन स्‍टारर ‘दृश्‍यम 3’ गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ बताया जा रहा है। जबकि देश में यह 12 दिनों में अपने बजट से 294.09% अध‍िक कमाई कर चुकी है। वर्ल्‍डवाइड कमाई से तुलना करें तो इसने 12 दिनों में ही अपनी लागत से 456.18% अध‍िक का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। यह फिल्‍म अब तक देश में 194.09% का नेट प्रॉफिट कमा चुकी है।

‘दृश्यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन मंगलवार को ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ ने देश में ₹8.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। यह एक दिन पहले सोमवार को हुई ₹6.00 करोड़ की नेट कमाई से 41.67% अध‍िक है। इसकी एक वजह सिनेमाघरों का ‘ट्यूजडे ऑफर’ भी है, जहां सस्‍ती दर पर टिकटें मिलती हैं। बहरहाल, भारत में अब ‘दृश्‍यम 3’ ने ₹387.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹323.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला हफ्ता – ₹245.50 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार – ₹14.50 करोड़
  • 9वां दिन, शन‍िवार – ₹26.50 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार – ₹22.50 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार – ₹6.00 करोड़
  • 12वां दिन, मंगलवार – ₹8.50 करोड़

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ‍िल्म ने भारत में ही नहीं, विदेशों में भी शानदार कमाई की है। 12वें दिन भी ओवरसीज मार्केट में ₹2.50 करोड़ का बिजनस हुआ है, जबकि 12 दिनों में सिर्फ विदेशों से ₹114.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह, देश और दुनिया मिलाकर ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹501.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

अजय देवगन की पहली ₹500 करोड़ी फिल्‍म

‘दृश्‍यम 3’ ने अजय देवगन को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ‍िस पर करियर की नई ऊंचाई दी है। उनकी पिछली सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली फ‍िल्म ‘सिंघम अगेन’ (2024) थी, जिसने ₹372.41 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी।

दुनियाभर में अजय देवगन की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍में

  1. दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन – ₹501.80 करोड़
  2. सिंघम अगेन – ₹372.41 करोड़
  3. तान्‍हाजी – ₹368.68 करोड़
  4. दृश्‍यम 2 – ₹342.31 करोड़
  5. गोलमाल अगेन – ₹308.62 करोड़

पहले ही दिन से धमाकेदार कमाई, ‘हनुमान अंश’ को भी पछाड़ा

अजय देवगन की इस फिल्‍म ने भारत में पहले ही दिन ₹62 करोड़ की धमाकेदार नेट कमाई की थी। यह अनुमान और कयासों से कहीं अध‍िक था। इसके बाद पहले वीकेंड में ही ‘दृश्‍यम 3’ ने देश में ₹176.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड ₹270 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया था। इस शुरुआती जबरदस्त रिस्पॉन्स ने फिल्‍म की सफलता की मजबूत नींव रखी। सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर इसका सामना नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ से था, जो जादुई अंदाज में ब्‍लॉकबस्‍टर बनी है। ‘दृश्‍यम 3’ अभी देश में ‘हनुमान अंश’ के पीछे चल रही है, जिसने 68 दिनों में ₹337.03 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड कमाई में अजयन देवगन ने इस भक्‍त‍ि ड्रामा की ₹438.40 करोड़ की ग्रॉस कमाई को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया है।

12 दिनों में 1.36 करोड़ दर्शकों ने सिनेमाघर में देखी ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’

‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ की खास बात यह है कि फिल्‍म न सिर्फ बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन से ही बंपर कमाई कर रही है, बल्‍क‍ि इसे दर्शकों की खूब तारीफ भी मिल रही है। मंगलवार को 12 दिन भी भारतीय सिनेमाघरों में इसके 14,846 शोज में सुबह से रात तक 6.07 लाख से अध‍िक दर्शक पहुंचे। जबकि 12 दिनों में अब तक 1.36 करोड़ से अध‍िक फुटफॉल दर्ज किया गया है। यानी इतने लोगों ने सिनेमाघर जाकर यह फिल्‍म देखी है।

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज की किसी भी भाषा की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर

‘दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने इस फ्रेंचाइज की फिल्‍मों के बेंचमार्क को काफी पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन की ‘दृश्‍यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्‍म ‘दृश्‍यम 2’ ने दुनियाभर में ₹342.31 करोड़ कमाए थे। जबकि मलयालम में बनी ओरिजनल मोहनलाल स्‍टारर ‘दृश्‍यम 3’ ने दुनियाभर में ₹239.83 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। यह रिकॉर्ड पूरी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज के लिए है, जिसकी शुरुआत मलयालम सिनेमा से हुई थी और बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में बनाया गया। पिछली फ‍िल्मों ने अलग-अलग क्षेत्रीय बाजारों में खूब नाम कमाया, लेकिन कोई भी फ‍िल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफ‍िस पर ₹500 करोड़ की कमाई का बेंचमार्क सेट नहीं किया।

‘दृश्‍यम’ फ्रेंचाइज की टॉप 3 फिल्‍में (सभी भाषाओं में)

  1. दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन (हिंदी) – ₹501.80 करोड़
  2. दृश्‍यम 2 (हिंदी) – ₹342.31 करोड़
  3. दृश्‍यम 3 (मलयालम) – ₹239.83 Cr

2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म बनी ‘दृश्यम 3’

साल 2026 में अब तक दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों की बात करें, तो यकीनन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस लिस्‍ट में टॉप पर है। लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। मजेदार बात यह है कि टॉप-5 की लिस्‍ट में पहली चार फिल्‍मों में बॉलीवुड का कब्‍जा है। जबकि साउथ की एकमात्र तेलुगू फिल्‍म ‘पेद्दी’ लिस्‍ट में 5वें नंबर पर है।

2026 में वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍में

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹1,813.39 करोड़
  2. दृश्यम 3: द कन्क्लूजन – ₹501.80 करोड़
  3. बॉर्डर 2 – ₹450.20 करोड़
  4. हनुमान अंश – ₹438.40 करोड़
  5. पेद्दी – ₹341.90 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

500 करोड़ के पार पहुंची अजय देवगन की दृश्यम 3, ट्यूसडे ऑफर से 12वें दिन कमाई में उछाल – drishyam 3 the conclusion collects 500 crore worldwide tuesday offer boosted box office collection tmovj

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की 68वें दिन हुंकार, टूटेगा ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘PK’ का गुमान, ‘द वन’ पर भी बरसी कृपा – hanuman ansh box office collection day 68 set to beat tiger zinda hai pk net business the vvaan collection day 19

Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, ‘हनुमान अंश’ भी थमने को नहीं तैयार, जानें- ‘द वन’ का हाल