डियर अंकल, कभी बैग तो कभी मैं और पापा गिर जाते हैं… सड़क पर भरे पानी में खड़ी बच्ची ने DM से लगाई मदद गुहार


Last Updated:

Kanpur Viral Video : आज कल सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चला है. जहां किसी भी तरह की समस्या है तो बच्चे वीडियो बनाकर डीएम से उसका समाधान निकालने की मांग करते हैं. अब ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है. यहां एक बच्ची ने डीएम से अपील कर गांव में भरे पानी को निकलवाने की अपील की है.

बच्ची का वीडियो वायरल.

कानपुर : पिछले दिनों गंगा उफान पर थी और इसका असर कटरी के दर्जन गांवों तक सीधे तौर पर पड़ा. भले ही गंगा का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है और लोगों ने राहत की सांस ली. मगर गांव के अंदर घुस चुका पानी अभी भी परेशानी का सबब बन रहा है. बाढ़ के पानी की निकासी न होने की वजह से जहां एक और किसान परेशान हैं तो वहीं ग्रामीण अंचल, कटरी क्षेत्र के रहने वाले लोगों के लिए भी यह बाढ़ का पानी रोज नहीं परेशानियां खड़ी कर रहा है. इस बीच एक छोटी बच्ची का वीडियो सामने आया, जिसने डीएम साहिब से मदद की गुहार लगाई. उसने कहा कि डियर अंकल, हमारे यहां पानी भर गया है. हमें जूते-मोजे उतारकर जाना पड़ता है. मुझे फीवर भी आ जाता है. प्लीज इस पानी को यहां से निकलवा दीजिए. मासूम की गुहार अब डीएम साहब तक जाएगी या नहीं समय के साथ ही पता चलेगा.

बीमारियां भी बड़ गईं

कानपुर में जहां एक और बाढ़ के पानी की वजह से किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं. वहीं इस बीमारियां भी बड़ी हैं. हालांकि जिला प्रशासन ने बाढ़ के पानी के निकासी को लेकर नया तहसीलदार और एसडीएम के अधिकारियों की संबंधित विभाग के साथ ड्यूटी भी लगाई है ताकि जल निकासी शीघ्र से शीघ्र हो सके. मगर अभी भी परेशानियां बनी हुई है और सबसे बड़ी परेशानी इस पानी की वजह से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है.

सड़कों पर भरा पानी

घर से लेकर स्कूल के रास्ते पर पिछले कई दिनों से सड़कों पर भी पानी भरा हुआ है. इसी पानी से होकर गुजर कर जाने पर स्कूली छात्र-छात्रा मजबूर हो रहे हैं. ऐसे में एक स्कूली छात्र का मासूमियत भरा वीडियो चर्चाओं में आ गया है. जेन अल्फा के बच्चों के कई वीडियो गुहार लगाते हुए पूर्व में भी वायरल हो चुके हैं. वहीं अब कानपुर के बिठूर से एक वीडियो वायरल हुआ है.

यहां चिरान हृदयपुर गांव की नर्सरी की छात्रा मायरा ने जलभराव में खड़े होकर कानपुर डीएम से गुहार लगाई है. बच्ची ने वीडियो में कहा कि जलभराव की वजह से जूते उतार कर स्कूल जाना पड़ता है और बीमारियां भी फैल रही हैं. मुझे फीवर आ जाता है. कभी बैग पानी में गिरता है, कभी हम और पापा गिर जाते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अब देखना यह होगा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं.

About the Author



Source link

Related posts

देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके

‘लॉलीपॉप लागे लू’…गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग

पुणे के मंदिर में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया