Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’ और Animal के टूटे रिकॉर्ड – drishyam 3 box office collection day 1 ajay devgn film beats dhurandhar pathaan records


अजय देवगन की इस साल की सबड़े बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ वाकई बहुत बड़ी साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के आंकड़ों से चौंका दिया। सबने सोचा तो था ये अच्छा कारोबार निकालेगी, लेकिन इसने उम्मीद से ऊपर की छलांग लगाई है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस
अजय देवगन मशहूर हिंदी थ्रिलर फिल्म के आखिरी चैप्टर, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में विजय सलगांवकर के रोल में वापस आ गए हैं। अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुक्रवार, 2 अक्टूबर को काफी चर्चा और दर्शकों की जबरदस्त दिलचस्पी के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स-ऑफिस के पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म की शुरुआत जोरदार रही है। ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर सामने आई है।

Sacnilk के मुताबिक, इसने पहले दिन भारत में 15,759 शोज से 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने काफी रफ़्तार पकड़ ली थी और एडवांस बुकिंग में जबरदस्त डिमांड देखी गई थी। बुकिंग के लिए खुले सात दिनों में, ‘दृश्यम 3‘ ने भारत में 60.17 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर, एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 49.29 करोड़ रुपये है। फिल्म ने 51,570 शो में लगभग 18.02 लाख टिकट बेचे।

‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशों में फिल्म ने कुल ₹15.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹95.10 करोड़ हो गई है।

एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, शुरू के रिएक्शन जानिए

फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाओं में इसकी एक्टिंग, सस्पेंस और क्लाइमेक्स की तारीफ की गई है। वीकेंड अभी बाकी है और एडवांस बुकिंग में लोगों की काफी दिलचस्पी दिख रही है, इसलिए आने वाले कुछ दिनों में फिल्म का प्रदर्शन यह तय करेगा कि यह सिनेमाघरों में कितने मजबूती से टिकी रहती है। ट्रेड को हमेशा से ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर उम्मीद थी। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, तीसरे पार्ट की ओपनिंग ₹25-30 करोड़ की हो सकती थी। लेकिन एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी को देखते हुए, ज़्यादातर ट्रेड जानकारों ने अपने अनुमान बढ़ा दिए। BookMyShow पर शुक्रवार दोपहर को ‘दृश्यम 3’ के टिकटों की बिक्री 70 हजार प्रति घंटे तक पहुंच गई, जो 2023 में ‘पठान’ के 68 हजार टिकट प्रति घंटे के आंकड़े से अधिक थी।

‘दृश्यम 3’ ने इन बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

यह फिल्म इस साल किसी हिंदी फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है, जो सिर्फ ‘धुरंधर द रिवेंज’ से पीछे है। साथ ही, यह बॉलीवुड इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी है, जो सिर्फ ‘धुरंधर 2‘ और ‘जवान’ से पीछे है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (₹30 करोड़), शाहरुख खान की ‘पठान’ (₹57 करोड़) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (₹63 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने ‘कल्कि’ (₹95 करोड़) और ‘सालार’ (91 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

‘दृश्यम 3’ की कास्ट और रिलीज

इस फिल्म के तीसरे भाग में अजय देवगन का किरदार विजय सलगांवकर वापस आ रहा है, साथ ही तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी नजर आएंगे। कास्ट में नए शामिल होने वाले कलाकारों में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला हैं। अभिषेक पाठक की लिखित और निर्देशित यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Day 57: ‘दृश्यम 3’ का तूफान, पर नहीं डिगा ‘हनुमान अंश’ का विश्वास, 57वें दिन शुभ रहा शुक्रवार

‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर रचा इतिहास, ‘एनिमल’-‘स्त्री 2’ सहित 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया इतना बडा़ रिकॉर्ड

‘दृश्यम 3’ ने पहले ही दिन छापे ₹95 करोड़! डरे आयुष्मान खुराना, टली उड़ता तीर की रिलीज डेट – Drishyam 3 Worldwide first day box office collection 95 crore Ayushmann Khurrana Udta Teer postponed tmovg