किसी शरीफ इंसान के लिए ट्रेन में बेटिकट सफर करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है! ऐसे में सीट ना मिलने पर एडजस्ट करना पहली चीज होती है। मगर इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है, उसमें महिला के साथ कोई एडजस्ट करने को भी तैयार नहीं होता! ऐसे में वह वीडियो बनाकर फूट-फूटकर रोती नजर आती है।
‘पैसा ले लो सीट दे दो’
कोलकाता क्वीन सपना नाम से इंस्टाग्राम पर मौजूद इंफ्लूएंसर सपना सिंह का एक वीडियो 2 अक्टूबर से वायरल है। जिसमें वह रोते हुए यह बताती नजर आ रही है कि उन्होंने हावड़ा से ट्रेन ली थी और उन्हें स्लीपर में बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। हर थोड़ी देर में उन्हें ट्रेन में इधर से उधर जाकर बैठना पड़ रहा है। वीडियो में वो यहां तक कहती है कि ‘पैसा ले लो सीट दे दो’, मगर फिर भी सीट ना मिलने पर वह रोती नजर आती है।
सब जेब भरने में लगे हैं!
इमोशनल तौर पर सपना इस बात पर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती कि उन्हें सीट नहीं मिल रही है। वह रोते हुए रेलवे में महिला सुरक्षा का भी मुद्दा उठाती है। उनका कहना होता है कि यहां हर कोई अपनी जेबें भरने में लगा है! सपना बताती है कि वो पैसे देने को भी तैयार थी, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिल पाई। उनका कहना होता है कि टीटीई उनका टिकट भी नहीं बना रहा है।
इंडियन रेलवे में लड़की की सेफ्टी!
सुरक्षा अपनी जगह, नियम अपनी जगह
कमेंट सेक्शन में जनता सपना की इस वीडियो पर बंटी नजर आ रही है। एक ओर जहां लोग उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लोग उन्हें रेलवे के नियम-कायदों को मानने की सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर का कमेंट है कि सुरक्षा अपने जगह है, लेकिन रेल्वे का कुछ नियम कायदा कानून भी है, उसको भी पालन करना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि टिकट खरीदीए, फिर अपने अधिकार मांगिए।